Lipstick Hacks: सिर्फ एक लिपस्टिक करेगा 5 काम,जानें ये वायरल ब्यूटी हैक्स

Lipstick Hacks
Lipstick Hacks : सिर्फ एक लिपस्टिक से पाएं ग्लैमरस लुक.जानिए 5 आसान और वायरल लिपस्टिक हैक्स जिनसे आप बना सकती हैं ब्लश, आईशैडो और भी बहुत कुछ.
Lipstick Hacks: अगर आपके पास सिर्फ एक लिपस्टिक है तो और आपको मेकअप करना है तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है.मेकअप की दुनिया में अब वो जमाना नहीं रहा जब हर चीज के लिए एक अलग प्रोडक्ट चाहिए होता था.आजकल स्मार्ट ब्यूटी हैक्स के जरिए सिर्फ एक लिपस्टिक से आप ब्लश, आईशैडो, कलर करेक्टर, क्रीमी हाइलाइटर और यहां तक कि कंसीलर टोन एडजस्टर भी बना सकती हैं.तो चलिये आपको बताते है कैसे आप कर सकती है यह कमाल.
- ब्लश की तरह करें इस्तेमाल : थोड़ी सी क्रीम लिपस्टिक को गालों पर लगाएं और फिंगर या ब्यूटी ब्लेंडर से टच करें.आपको मिलेगा ग्लोइंग नैचुरल ब्लश लुक.
- आईशैडो का काम : मैट या सैटिन लिपस्टिक को अपनी उंगलियों से आईलिड्स पर ब्लेंड करें. यह न सिर्फ स्मोकी लुक देगा बल्कि स्टे भी लंबे समय तक करेगा.
- कलर करेक्टर की तरह करें यूज :ऑरेंज या रेड टोन लिपस्टिक को अंडरआई या डार्क स्पॉट्स पर लगाने से ये कलर करेक्शन का काम करता है फिर उस पर कंसीलर लगाएं.
- लिपस्टिक से बनाएं क्रीमी हाईलाइटर :अगर लिपस्टिक में थोड़ा सा शिमर हो तो उसे चीकबोन्स या नाक की हड्डी पर हल्के हाथों से लगाएं और उंगलियों से ब्लेंड करें.आपने चेहरे को मिलेगा अलग ही ग्लो.
- लिपस्टिक को सेट करें ट्रांसलूसेंट पाउडर से :लिपस्टिक के ऊपर टिश्यू रखकर थोड़ा ट्रांसलूसेंट पाउडर डैब करें. इससे लिप कलर 8 से 10 घंटे तक टिका रहेगा.
Also Read : Lipstick Hacks: क्या आपके होठों पर भी नहीं टिकती लिपस्टिक? तो ट्राय करें ये ट्रिक्स
Also Read : Best lipstick Colors For Summer: अगर आप भी दिखना चाहती हैं ग्लैमरस, तो इन लिपस्टिक शेड्स को जरूर करें ट्राय
Also Read : Latest Bichiya Design: लेटेस्ट बिछिया डिजाइन जो बनेगी हर दुल्हन की पसंद
Also Read : Red Bangles Styling Tips: साजन जी को करना है इम्प्रेस तो पहनें लाल रंग की चूड़ियां,फिर देंखे कमाल
Also Read : Glass Bangles Trend: इन खूबसूरत कांच की चूड़ियों से बनाएं अपने हर लुक को खास, दिखें और भी आकर्षक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




