ePaper

Lifestyle Tips: आपके स्लो दिमाग को शार्प बनाती हैं ये चीजें, आज ही डायट में करें शामिल

Updated at : 18 Dec 2024 8:26 AM (IST)
विज्ञापन
food items for better brain power

food items for better brain power

Lifestyle Tips: अगर आप अपने सुस्त दिमाग को तेज बनाना चाहते हैं तो आपको इन चीजों को अपने डायट में जरूर शामिल करना चाहिए. चलिए इनके बारे में जानते हैं विस्तार से.

विज्ञापन

Lifestyle Tips: जब बात आती है हमारे ब्रेन की तो ऐसे में हमारे लिए अपने डायट का ख्याल रखना और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है. हमारा दिमाग सही तरीके से डेवलप हो इसके लिए यह काफी जरूरी हो जाता है ताकि आपका ब्रेन सही तरीके से काम कर सके. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम की होने वाली है जो अपने स्लो दिमाग को शार्प बनाना चाहते हैं. आज हम आपको खाने की कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको अपने डायट में जरूर शामिल करना चाहिए अगर आप अपने दिमाग को शार्प बनाना चाहते हैं तो. तो चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.

अखरोट

अगर आप अपने दिमाग को शार्प बनाना चाहते हैं तो ऐसे में आपको अपने डायट में अखरोट को जरूर शामिल करना चाहिए. अखरोट में आपको भरपूर मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स मिल जाते हैं. केवल यहीं नहीं, इसमें आपको एंटीऑक्सिडेंट्स और विटामिन-ई भी भरपूर मात्रा में मिल जाता है. इन सभी न्यूट्रिएंट्स को आपके ब्रेन को सपोर्ट करने के लिए जाना जाता है. जब आप नियमित तौर पर अखरोट का सेवन करते हैं तो आपकी चीजों को याद रखने की क्षमता और कॉग्निटिव फंक्शन बेहतर हो जाती है.

Walnuts

Also Read: Health Tips: क्यों आपको पीना चाहिए हिबिस्कस टी, जानें इसके फायदे

Also Read: Fat Loss Tips: पेट में जमी जिद्दी चर्बी को पिघलाने में माहिर हैं ये फल, जरूर करें डायट में शामिल

संतरे

शायद ही कोई ऐसा हो जिसे संतरा खाना पसंद न हो. संतरे में आपको भरपूर मात्रा में विटामिन-सी पाया जाता है जो आपके दिमाग को फ्री रैडिकल्स की वजह से होने वाले डैमेज से बचाकर रखने में मदद करता है. संतरे के सेवन से आपका मूड और मेमोरी भी बेहतर हो जाता है.

Oranges

ब्रोकली

हमारे दिमाग के लिए ब्रोकली को बेहद ही ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. इसमें आपको भरपूर मात्रा में विटामिन-के पाया जाता है. इसके सेवन से आपका ब्रेन हेल्दी तो रहता ही है बल्कि इसके साथ ही आपको कॉग्निटिव एबिलिटीज भी स्ट्रांग हो जाती हैं. ब्रोकली में आपको एंटीऑक्सिडेंट्स और एंटी-इन्फ्लामेट्री कंपाउंड्स पाए जाते हैं जो आपके दिमाग को फ्री रैडिकल्स की वजह से होने वाले डैमेज से बचाकर रखते हैं.

Broccoli

Also Read: Weight Management Tips: अब सर्दियों में भी नहीं रहेगा वजन बढ़ने का खतरा, डेली रूटीन में इन आदतों को करें शामिल

डार्क चॉकलेट्स

डार्क चॉकलेट्स सिर्फ खाने में ही स्वादिष्ट नहीं होते हैं. ये आपके दिमाग के लिए भी उतने ही ज्यादा फायदेमंद होते हैं. इसमें आपको फ्लेवनॉइड्स, कैफीन और एंटीऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं जिन्हें आपके दिमाग में ब्लड फ्लो को बेहतर बनाने के साथ ही मेमोरी और फोकस को भी बेहतर बनाने के लिए जाना जाता है. इसमें मौजूद कैफीन आपके एनर्जी लेवल्स को भी बूस्ट करने में मदद करता है.

Dark chocolates

फैटी फिश

अगर आप नॉनवेज खाते हैं तो इससे बेहतर फ़ूड आइटम आपके दिमाग के लिए और कुछ भी नहीं हो सकता है. फैटी फिश जैसे कि साल्मन में भरपूर मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स पाया जाता है. ये नए ब्रेन सेल मेमब्रेन्स को बनने में और इसके साथ ही न्यूरॉन्स के बीच कनेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करता है.

Salmon fish

Also Read: Health Tips: चाय पीने के हैं शौकीन? भूलकर भी ज्यादा देर न उबालें, सेहत को हो सकते हैं ये नुकसान

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola