ePaper

Health Tips: क्यों आपको पीना चाहिए हिबिस्कस टी, जानें इसके फायदे

Updated at : 16 Dec 2024 2:47 PM (IST)
विज्ञापन
hibiscus tea benefits

hibiscus tea benefits

Health Tips: आज हम आपको बताने वाले हैं कि आखिर आपको क्यों हर दिन हिबिस्कस टी का सेवन करना चाहिए. इसके सेवन से आपको क्या फायदे हो सकते हैं.

विज्ञापन

Health Tips: अगर आपको लगता है कि हिबिस्कस का फूल सिर्फ गार्डन को सजाने भर में काम आता है तो आपको एक बार फिर से अच्छी तरह से सोचने की जरूरत है. जानकारों के अनुसार अगर आप हिबिस्कस की चाय का सेवन करते हैं तो ऐसे में आपके सेहत को कई तरह के अमेजिंग फायदे होने की संभावना भी रहती है. बता दें हिबिस्कस के फूलों और सीड्स का इस्तेमाल सदियों से दवाई बनाने के लिए या फिर भोजन तैयार करने के लिए किया जाता रहा है. ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं कि आपको क्यों अपन डेली रूटीन में हिब्सिक्स टी का सेवन करना चाहिए. इसके सेवन से आपके सेहत को कौन से फायदे हो सकते हैं. चलिए इन फायदों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

दिल को बनाता है मजबूत

कई रिसर्च में इस बात का खुलासा किया गया है कि हिबिस्कस टी या फिर हिबिस्कस सप्लीमेंट्स आपके ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करते हैं. केवल यहीं नहीं जिन्हें यह समस्या नहीं है वे भी इस चाय का सेवन कर सकते हैं. हिबिस्कस की चाय ठीक एक ब्लड प्रेशर को कम करने वाली दवाई की तरह ही काम करती है. इसके नियमित सेवन से आपका दिल मजबूत होता है और साथ ही कार्डियोवैस्कुलर से जुड़ी बीमारियों से भी बचे रहने में आपको काफी मदद मिल सकती है.

Also Read: Fat Loss Tips: पेट में जमी जिद्दी चर्बी को पिघलाने में माहिर हैं ये फल, जरूर करें डायट में शामिल

Also Read: Health Tips: सर्दियों में इस तरह करें बादाम का सेवन, सेहत को मिलेगा भरपूर फायदा

कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार

आज के समय में शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल्स का बढ़ जाना एक काफी आम समस्या है. चाहे आप बुजुर्ग हों या फिर एक जवान, अगर आपको बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल की समस्या है तो इस चाय के सेवन से आपको काफी फायदा हो सकता है.

डायबिटीज के खतरे को करता है कम

कई स्टडीज के अनुसार हिबिस्कस टी में दो चीजें पायी जाती हैं जो आपके इन्सुलिन सेंसिटिविटी को बेहतर करने में मदद कर सकते हैं. ये हार्मोन हार्मोन इंसुलिन ग्लूकोज या ब्लड शुगर को पूरे शरीर में पहुंचाता है ताकि इसका उपयोग फ्यूल के रूप में किया जा सके. कई रिसर्च में इस बात का खुलासा किया गया है कि हिबिस्कस टी के नियमित सेवन से हाई ब्लड शुगर की समस्या को कम किया जा सकता है.

आपको रखता है जवान

अगर आप लंबे समय तक जवान रहना चाहते हैं तो ऐसे में भी आपको हिब्सिक्स टी का सेवन करना चाहिए. यह आपके शरीर को फ्री रैडिकल्स और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस की वजह से होने वाले नुकसान से बचाकर रखने में काफी मददगार साबित होता है. बता दें इन फ्री रैडिकल्स की वजह से आपकी एजिंग की रफ्तार तेज हो जाती है जिसका असर सीधे तौर पर आपकी त्वचा पर दिखाई देने लगती है.

Also Read: Breakfast Tips: ब्रेकफास्ट के दौरान भूलकर भी न करें ये गलतियां, देखते ही देखते बढ़ने लगेगा वजन

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola