ePaper

Latest Silver Anklet Kada Payal Designs: पायल की छन-छन से धड़केगा साजन का दिल,देखें लेटेस्ट फैशन ट्रेंड

Updated at : 12 May 2025 4:58 PM (IST)
विज्ञापन
Latest Silver Anklet Kada Payal Designs: पायल की छन-छन से धड़केगा साजन का दिल,देखें लेटेस्ट फैशन ट्रेंड

Latest Silver Anklet Kada Payal Designs: हर कदम पर सुनाई देगी पायल की छन-छन.पहनिए लेटेस्ट सिल्वर पायल और कड़ा डिजाइन.

विज्ञापन

Latest Silver Anklet Kada Payal Designs: हर लड़की के श्रृंगार में पायल का खास स्थान होता है. पायल न केवल महिलाओं सुंदरता को बढ़ाती है बल्कि एक मधुर ध्वनि भी पैदा करता है. क्या आप भी चाहती हैं कि आपकी पायल की छन-छन आपके प्रियतम के दिल को धड़का दे.

कड़ा पायल विथ घुंघरू यह एक पारंपरिक और बहुत लोकप्रिय डिजाइन है जिसमें एक मोटा, ठोस चांदी का कड़ा होता है जिसमें छोटे-छोटे घुंघरू लगे होते हैं. चलने पर इनकी मधुर ध्वनि बहुत प्यारी लगती है.

इनमें आपको विभिन्न प्रकार की नक्काशी और पैटर्न मिल सकते हैं जैसे कि फ्लोरल डिजाइन, मोर डिजाइन या साधारण ज्यामितीय पैटर्न.हर डिजाइन अपने आप में बेहद खास लुक देता है.

स्टोन या बीड्स वाली कड़ा पायल कुछ डिजाइन में छोटे-छोटे रंगीन पत्थर या मोती जड़े होते हैं जो उन्हें और भी आकर्षक बनाते हैं.इन्हें जब आप पहनेगी तो आपके लुक में यह चार चांद लगा देगा.

प्लेन सिल्वर कड़ा पायल यह रोजाना पहनने के लिए सही है.यह साधारण और क्लासी दिखता है.यह साड़ी, लहंगा, सूट आदि के साथ ये बहुत खूबसूरत लगते हैं और एक पारंपरिक स्पर्श देते हैं.

ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर कड़ा पायल यह एंटीक लुक देता है. ऑक्सीडाइज्ड पायल में अक्सर जटिल नक्काशी और आदिवासी या राजस्थानी डिजाइन देखने को मिलते हैं.

कटवर्क डिजाइन सिल्वर कड़ा पायल ये यूनिक डिजाइन के शौकीनों के लिए बेस्ट है. इसे कैज़ुअल और ट्रेडिशनल दोनों आउटफिट्स के साथ पहन सकते हैं.

Also Read : Latest Silver Bracelet Design: दिखें सबसे अलग, ट्राय करें घुंघरू वाले ब्रासलेट के ये ट्रेंडी डिजाइन

Also Read : Best lipstick Colors For Summer: अगर आप भी दिखना चाहती हैं ग्लैमरस, तो इन लिपस्टिक शेड्स को जरूर करें ट्राय

Also Read : Latest Bichiya Design: लेटेस्ट बिछिया डिजाइन जो बनेगी हर दुल्हन की पसंद

Also Read : Red Bangles Styling Tips: साजन जी को करना है इम्प्रेस तो पहनें लाल रंग की चूड़ियां,फिर देंखे कमाल

Also Read : Glass Bangles Trend: इन खूबसूरत कांच की चूड़ियों से बनाएं अपने हर लुक को खास, दिखें और भी आकर्षक

Also Read : Latest Chudi Design: पहनें लेटेस्ट डिजाइन की चूड़ियां,पिया जी का धड़केगा जिया

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola