Latest Payal Design: ट्रेंड में हैं ये चांदी पायल की डिजाइन, दुल्हन के पैरों से नहीं हटेगी नजरें

Published by :Shinki Singh
Published at :01 Mar 2025 3:01 PM (IST)
विज्ञापन
Latest Payal Design: ट्रेंड में हैं ये चांदी पायल की डिजाइन, दुल्हन के पैरों से नहीं हटेगी नजरें

Latest Payal Design: ट्रेंडी चांदी पायल के डिजाइनों को अपना कर आप हर किसी का ध्यान खींच सकती हैं.

विज्ञापन

Latest Payal Design: शादी के मौके पर दुल्हन का लुक हमेशा खास और आकर्षक होता है और इस लुक को और भी निखारने के लिए चांदी की पायल एक बेहतरीन विकल्प बन चुकी है. पिछले कुछ समय से चांदी की पायल के डिजाइन ट्रेंड में हैं जो न केवल पारंपरिक हैं बल्कि काफी फैशनेबल भी हैं. इन डिजाइनों का इस्तेमाल अब सिर्फ शादी के दिन ही नहीं बल्कि रोज के अवसरों पर भी किया जा रहा है.

इस साल के लेटेस्ट डिजाइन में विभिन्न प्रकार की चांदी की पायल आ रही हैं जिनमें पारंपरिक और मॉडर्न डिजाइन दोनों की खूबसूरत मिक्सिंग देखी जा सकती है.

एक ओर आकर्षक पहलू है कि चांदी की पायल को किसी भी साड़ी, लहंगे या फिर एथनिक आउटफिट के साथ पहना जा सकता है.

चांदी की पायल में अलग-अलग स्टाइल्स जैसे कि फूलों की डिजाइन, बीडेड स्टाइल और जड़ी-बूटी के डिजाइन ट्रेंड में हैं. इसके अलावा कुछ पायल्स में स्टोन, मोती और क्रिस्टल का भी इस्तेमाल किया जा रहा है जो उन्हें और भी आकर्षक बनाता है.

शादी के इस खास दिन पर दुल्हन के पैरों को और भी खूबसूरत बना देती है. अगर आप भी अपनी शादी में कुछ अलग और खास चाहती हैं तो चांदी की पायल का चुनाव एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola