Latest Mehndi Designs: जब प्यार की मेहंदी होगी खास,पिया भी देखेंगे बार-बार
Published by : Shinki Singh Updated At : 31 May 2025 6:23 PM
Latest Mehndi Designs: चाहे शादी हो, तीज या कोई खास मौका ये खूबसूरत और यूनिक मेहंदी डिजाइन हर हाथ को बना देंगे खास.
Latest Mehndi Designs: हर लड़की का ख्वाब होता है कि उसकी मेहंदी में सिर्फ रंग ही नहीं प्यार भी रचे. जब हाथों पर सजे पिया के नाम की मेहंदी तो वो लम्हा कुछ ऐसा हो कि हर नजर उन मेहंदी के डिजाइन पर ठहर जाए.आज हम भी लाएं हैं ऐसे ही कुछ लेटेस्ट डिजाइन जो आपके पल को बना देंगे खास.

आज हम लाएं हैं कुछ ऐसे डिजाइन जो सिर्फ खूबसूरत नहीं बल्कि जज्बातों से भी भरे हैं. चाहे बात हो रोमांटिक जोड़ीदार की झलक दिखाने की या अपने खास दिन को और भी यादगार बनाने की.मेहंदी हर पल काे बना देता है बेहद खास.

सिंपल और एलिगेंट फ्लोरल: हाथों पर नाजुक फूलों और पत्तियों की बेलें बहुत सुंदर लगती हैं. यह डिजाइन क्लासी और प्यारा दिखता है. आप इसे हाथों के पीछे या आगे कहीं भी बनवा सकती हैं.

अरेबिक डिजाइन: ये डिजाइन बोल्ड लाइनों और खाली जगह के साथ बहुत आकर्षक लगते हैं. आप अरेबिक मेहंदी में फ्लोरल और ज्यामितीय पैटर्न का मिश्रण करवा सकती हैं जो देखने में बहुत मॉडर्न और ट्रेंडी लगेगा.


ज्वेलरी स्टाइल मेहंदी डिजाइन : हाथों पर ऐसे डिजाइन बनाए जाते हैं जो कंगन, रिंग या पायल जैसे गहनों की तरह दिखते हैं. यह डिजाइन सिंपल भी लगती है और बेहद रॉयल भी.

फुल हैंड फ्लोरल बेल डिजाइन : फूलों और बेलों से बनी यह मेहंदी डिजाइन बहुत ही कोमल, स्त्रीत्व से भरपूर और पारंपरिक होती है.ये डिजाइन दुल्हनों में बेहद पसंद की जाती है.

मिनिमलिस्ट फिंगर मेहंदी : सिर्फ उंगलियों पर की गई डिजाइन जो मॉडर्न ब्राइड्स या पार्टी गेस्ट्स के बीच बहुत ट्रेंड में है.

Also Read :Latest Bridal Mehndi Design: हाथों में रचाएं साजन के नाम की मेहंदी,प्यार का दें खूबसूरत पैगाम
Also Read : Valentine Day Mehndi Design: प्यार के मौसम में मेहंदी का यह खूबसूरत लुक आपके प्यार को और भी बना देगा खास
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










