ePaper

Latest Mehndi Design: बारिश के संग रचाएं इश्क की मेंहदी,बनाएं साजन जी को दीवाना

Updated at : 28 May 2025 4:25 PM (IST)
विज्ञापन
Latest Mehndi Design: बारिश के संग रचाएं इश्क की मेंहदी,बनाएं साजन जी को दीवाना

Latest Mehndi Design: बारिश के मौसम में रूमानी और मॉडर्न मेंहदी डिजाइन के साथ अपने लुक को नया अंदाज दें. सादगी और खूबसूरती का परफेक्ट मेल.

विज्ञापन

Monsoon Mehndi Designs 2025 : बारिश की रिमझिम फुहारों के साथ फिजा में घुली है एक रोमांटिक सी महक.यह मौसम है प्यार के रंगों को और गहरा करने का और मेहंदी की कला इसमें एक खास रंग भर देती है.तो इस मानसून क्यों न रचाई जाए ऐसी मेहंदी जो आपके हाथों पर प्यार की कहानी लिखे और आपने साजन जी को कर दे दीवाना.

फ्लोरल मोटिफ्स : बारिश के मौसम में प्रकृति की सुंदरता खिल उठती है और फ्लोरल डिजाइन इसका बेहतरीन प्रतिनिधित्व करता हैं.आप कमल, गुलाब और अन्य मौसमी फूलों की सुंदर और नाजुक डिजाइन अपने हाथों और पैरों पर बनवा सकती हैं. ये डिजाइन क्लासी और हमेशा ट्रेंड में रहते हैं.

बेल डिजाइन: ये डिजाइन बहुत ही सुंदर और एलिगेंट लगते हैं. आप अपनी कलाई से शुरू करके ऊपर की ओर या पैरों पर एक पतली बेल जैसी डिजाइन बनवा सकती हैं जिसमें छोटे-छोटे पत्ते और फूल शामिल हों.

बूंदों से प्रेरित डिजाइन : मानसून है तो बारिश की बूंदों का जिक्र तो होना ही चाहिए. आप ऐसी मेहंदी डिजाइन बनवा सकती हैं जिनमें छोटी-छोटी बूंदों की आकृतियां शामिल हों.

यह एक यूनिक और मौसम के अनुकूल डिजाइन होगा.आप इसे फ्लोरल या बेल डिजाइन के साथ भी मिक्स कर सकती हैं.

ये डिजाइन अपनी बोल्ड लाइन्स और खाली जगहों के लिए जाने जाते हैं. मानसून के लिए आप अरेबिक डिजाइन में पत्तों और फूलों के बड़े मोटिफ्स बनवा सकती हैं जो दिखने में बहुत आकर्षक लगते हैं.

अगर आपको ज्यादा भरी हुई मेहंदी पसंद नहीं है तो आप कुछ मिनिमल और ट्रेंडी डिजाइन आजमा सकती हैं. जैसे कि सिर्फ उंगलियों पर डिजाइन या कलाई पर एक पतली पट्टी वाली डिजाइन. ये डिजाइन क्लासी और सोबर लगते हैं.

Also Read : Valentine’s Day 2025 Mehndi Designs: मेहंदी के जरिये अपने प्यार का करें इजहार,वेलेंटाइन डे पर ट्राई करें ये स्टाइल्स

Also Read : Valentine Day Mehndi Design: प्यार के मौसम में मेहंदी का यह खूबसूरत लुक आपके प्यार को और भी बना देगा खास

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola