ePaper

Latest Kundan Payal Designs: पैरों में सजेगी रॉयल खूबसूरती,देखें लेटेस्ट कलेक्शन

Updated at : 18 Jul 2025 6:31 PM (IST)
विज्ञापन
Latest Kundan Payal Designs: पैरों में सजेगी रॉयल खूबसूरती,देखें लेटेस्ट कलेक्शन

Latest Kundan Payal Designs : अगर आप ढूंढ रही हैं लेटेस्ट कुंदन पायल डिजाइन तो यहां आपको मिलेंगे सबसे नए, यूनिक और रॉयल स्टाइल्स एक जगह पर.

विज्ञापन

Latest Kundan Payal Designs: शादी हो या त्योहार पायल पहनना हर लड़की और महिला को पसंद होता है. खासकर जब पायल कुंदन की हो तो उसकी खूबसूरती और भी बढ़ जाती है.कुंदन पायल देखने में शाही लगती है और ट्रेडिशनल लुक को पूरा करती है.

डबल लेयर कुंदन पायल : दो परतों में कुंदन और मोती जड़े होते हैं.खासकर दुल्हनों के लिए यह डिजाइन परफेक्ट होती है.भारी लहंगे या साड़ी के साथ शानदार लुक देती है.

जड़ाऊ कुंदन पायल : अगर आप एक स्टेटमेंट पीस चाहते हैं तो जड़ाऊ कुंदन पायल बेहतरीन हैं. ये चौड़ी होती हैं और पूरी तरह से कुंदन, मोतियों और रंगीन रत्नों से जड़ी होती हैं. इनमें जटिल पैटर्न और भारी काम होता है जो शाही परिवार के गहनों की याद दिलाता है.

एंटीक कुंदन पायल : ये पायलें ऑक्सीडाइज्ड या एंटीक गोल्ड फिनिश में आती हैं जिन पर कुंदन का काम होता है. ये एक विंटेज और हेरिटेज लुक देती हैं.अगर आपको पुराने जमाने की रॉयल ज्वेलरी पसंद है तो ये डिजाइन आपके लिए हैं.

मिनिमलिस्टिक कुंदन पायल : आजकल मिनिमलिस्टिक डिजाइन भी खूब चलन में हैं. इन पायलों में कुंदन का काम तो होता है लेकिन बहुत ही बारीक और सलीके से. ये पतली होती हैं और इनमें कुंदन के कुछ ही छोटे-छोटे पीस होते हैं जो एक क्लासी और अंडरस्टेटेड एलिगेंस देते हैं.

ये इंडो-वेस्टर्न या हल्के ट्रेडिशनल आउटफिट्स के साथ भी पहने जा सकते हैं.

Also Read : Latest Silver Anklet Kada Payal Designs: पायल की छन-छन से धड़केगा साजन का दिल,देखें लेटेस्ट फैशन ट्रेंड

Also Read : Latest Silver Bracelet Design: दिखें सबसे अलग, ट्राय करें घुंघरू वाले ब्रासलेट के ये ट्रेंडी डिजाइन

Also Read : Best lipstick Colors For Summer: अगर आप भी दिखना चाहती हैं ग्लैमरस, तो इन लिपस्टिक शेड्स को जरूर करें ट्राय

Also Read : Latest Bichiya Design: लेटेस्ट बिछिया डिजाइन जो बनेगी हर दुल्हन की पसंद

Also Read : Red Bangles Styling Tips: साजन जी को करना है इम्प्रेस तो पहनें लाल रंग की चूड़ियां,फिर देंखे कमाल

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola