Latest Gold Bracelet Designs: तीज पर अपनी सजनी को दें खास तोहफा,देखें लेटेस्ट गोल्ड ब्रेसलेट डिजाइन

Latest Gold Bracelet Designs: तीज पर अपनी सजनी को दें खास तोहफा.देखें लेटेस्ट और खूबसूरत गोल्ड ब्रेसलेट डिजाइन जो इस त्योहार को और भी यादगार बना देंगे.
Latest Gold Bracelet Designs: तीज का त्योहार सिर्फ श्रृंगार और पूजा का नहीं बल्कि प्यार और रिश्तों की मिठास का भी प्रतीक होता है. ऐसे में अगर आप अपनी जीवनसंगिनी को कुछ खास, खूबसूरत और यादगार तोहफा देना चाहते हैं तो गोल्ड ब्रेसलेट से बेहतर कुछ नहीं हो सकता.

इस खास मौके पर लेटेस्ट गोल्ड ब्रेसलेट डिजाइन जो न सिर्फ ट्रेंडी हैं बल्कि हर सजनी के हाथों को और भी खास बना देंगे. चाहे वो सिंपल लुक हो या रिच ट्रेडिशनल डिजाइन इस कलेक्शन में हर स्टाइल और पसंद के लिए कुछ न कुछ है.

मिनिमलिस्ट और डेलिकेट डिजाइन :आजकल पतले और डेलिकेट गोल्ड ब्रेसलेट्स बहुत पसंद किए जा रहे हैं.ये डिजाइन हल्के होते हैं और रोजमर्रा के पहनने के लिए भी परफेक्ट होते हैं.ये मॉडर्न और क्लासी लुक देते हैं और इन्हें वेस्टर्न या ट्रेडिशनल दोनों तरह के आउटफिट्स के साथ आसानी से पेयर किया जा सकता है.

डायमंड या स्टोन जड़े ब्रेसलेट्स : अगर आप अपनी सजनी को कुछ और खास देना चाहते हैं तो छोटे डायमंड्स या रंगीन रत्नों (जैसे रूबी, एमराल्ड) से जड़े गोल्ड ब्रेसलेट्स परफेक्ट है.

चेन और चारम ब्रेसलेट्स : चारम ब्रेसलेट्स वापस ट्रेंड में आ गए हैं लेकिन अब ज्यादा सोफिस्टिकेटेड अवतार में.ये पर्सनल और इमोशनल गिफ्ट होते हैं और स्टाइलिश दिखते हैं.

Also Read : Best lipstick Colors For Summer: अगर आप भी दिखना चाहती हैं ग्लैमरस, तो इन लिपस्टिक शेड्स को जरूर करें ट्राय
Also Read : Latest Bichiya Design: लेटेस्ट बिछिया डिजाइन जो बनेगी हर दुल्हन की पसंद
Also Read : Red Bangles Styling Tips: साजन जी को करना है इम्प्रेस तो पहनें लाल रंग की चूड़ियां,फिर देंखे कमाल
Also Read : Glass Bangles Trend: इन खूबसूरत कांच की चूड़ियों से बनाएं अपने हर लुक को खास, दिखें और भी आकर्षक
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




