ePaper

Latest Glass Bangles Design: साड़ी और लहंगे के साथ ट्राय करें ये कलरफुल चूड़ी कॉम्बिनेशन और दिखें सबसे ट्रेंडी

Updated at : 19 Nov 2025 7:58 PM (IST)
विज्ञापन
Latest Glass Bangles Design: साड़ी और लहंगे के साथ ट्राय करें ये कलरफुल चूड़ी कॉम्बिनेशन और दिखें सबसे ट्रेंडी

Latest Glass Bangles Design (2)

Latest Glass Bangles Design: साड़ी और लहंगे के साथ ट्राय करें ये कलरफुल चूड़ी कॉम्बिनेशन.जो आपके लुक को देंगे नया और ट्रेंडी टच.जानें हर आउटफिट के लिए बेस्ट चूड़ी डिजाइन और अपनी कलाई को बनाएं आकर्षक.

विज्ञापन

Latest Glass Bangles Design: कांच की चूड़ियां एक आभूषण नहीं बल्कि सौभाग्य का प्रतीक होता है.कोई भी पारंपरिक लुक कांच की खनकदार चूड़ियों के बिना पूरा नहीं हो सकता.

Latest glass bangles design

लेकिन कई बार ऐसा हाेता है कि शादी या पार्टी में हम अपनी साड़ी या लहंगे के साथ चूड़ियाें को मैच करने में कंफ्यूज हो जाती हैं तो आपकी इस समस्या का समाधान हम करेंगे.

हम आपके लिए कलरफुल चूड़ी कॉम्बिनेशन के बारे में बताएंगे जिन्हें ट्राय करके आप अपनी पुरानी साड़ी या नए लहंगे के साथ भी सबसे ज्यादा ट्रेंडी दिख सकती हैं. ये डिजाइन न केवल आपके एथनिक लुक को अपग्रेड करेंगे बल्कि आपकी कलाइयों की खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे.

Latest-glass-bangles-design-1

रॉयल रेड और गोल्ड का ट्रेडिशनल सेट (Royal Red & Gold Traditional Set): गहरे लाल रंग की कांच की चूड़ियां बीच में गोल्ड के कड़े और पतली गोल्ड चूड़ियां. चाहें तो एक-दो ब्रॉड ग्लिटर वाली रेड चूड़ियां भी जोड़ें. लाल और मरून लहंगों, बनारसी साड़ियों और ब्राइडल आउटफिट्स के साथ यह सेट सबसे सुंदर लगता है.

Latest glass bangles design

पेस्टल ग्रीन और पर्ल का फ्यूज़न (Pastel Green & Pearl Fusion): पेस्टल ग्रीन चूड़ियों के साथ सफेद मोती वाले कड़े या सफेद ग्लास बंगल्स मिलाएं. पेस्टल लहंगे, हल्की साड़ियां और ऑर्गेंजा फैब्रिक के साथ बहुत खूबसूरत दिखता है.

Pastel green & pearl fusion

Also Read : Latest Bangles Design: हर मौके पर पहनें लेटेस्ट और स्टाइलिश चूड़ियों का कलेक्शन

Also Read : Bangles Designs for Women: हाथों में जब खनकेगी चूड़ियां,खूबसूरती में लगेगा चार चांद

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola