ePaper

Latest Bichiya Designs: आपकी हर अदा को और भी बनाएगी खास, ये लेटेस्ट बिछिया डिजाइन

Updated at : 15 Jul 2025 6:32 PM (IST)
विज्ञापन
Latest Bichiya Designs: आपकी हर अदा को और भी बनाएगी खास, ये लेटेस्ट बिछिया डिजाइन

Latest Bichiya Designs: लेटेस्ट बिछिया डिजाइन जो आपकी हर अदा को बनाए खास. पारंपरिक से लेकर मॉडर्न स्टाइल तक यहां देखें टॉप ट्रेंडिंग डिजाइन.

विज्ञापन

Latest Bichiya Designs: बिछिया सिर्फ गहना नहीं बल्कि शादीशुदा औरत की पहचान होती है.इसे पहनने से पैरों की खूबसूरती और भी बढ़ जाती है. आजकल मार्केट में कई तरह की नई-नई बिछिया डिजाइन आ गई हैं.

अगर आप भी अपने लिए कुछ नया और ट्रेंडिंग बिछिया डिजाइन ढूंढ़ रही हैं तो ये लेटेस्ट डिजाइन जरूर देखें.ये ना सिर्फ स्टाइलिश हैं, बल्कि हर मौके पर पहनने के लिए एकदम परफेक्ट भी हैं.

स्टोन-स्टडेड बिछिया : ये बिछिया आपके पैरों को एक ग्लैमरस और चमकदार लुक देती हैं. इनमें छोटे-छोटे स्टोन जड़े होते हैं. त्योहारों, पार्टियों या शादी-विवाह जैसे खास मौकों के लिए ये परफेक्ट हैं. ये डिजाइन आजकल काफी ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं.

मिनिमलिस्टिक बैंड बिछिया : अगर आपको सादगी पसंद है तो ये पतले बैंड वाली बिछिया आपके लिए परफेक्ट हैं. ये बेहद सिंपल और एलिगेंट होती हैं और रोजाना पहनने के लिए शानदार हैं. इनमें आपको प्लेन सिल्वर, या बारीक कटवर्क वाले डिजाइन मिल जाएंगे.

एडजस्टेबल बिछिया : कंफर्ट और स्टाइल का बेहतरीन मेल हैं एडजस्टेबल बिछिया. इन्हें आप अपनी उंगली के आकार के हिसाब से आसानी से एडजस्ट कर सकती हैं. ये रोजाना पहनने के लिए आरामदायक होती हैं और अक्सर मिनिमलिस्टिक या छोटे डिजाइनों में आती हैं जिससे ये कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होतीं.

Also Read : Best lipstick Colors For Summer: अगर आप भी दिखना चाहती हैं ग्लैमरस, तो इन लिपस्टिक शेड्स को जरूर करें ट्राय

Also Read : Latest Bichiya Design: लेटेस्ट बिछिया डिजाइन जो बनेगी हर दुल्हन की पसंद

Also Read : Red Bangles Styling Tips: साजन जी को करना है इम्प्रेस तो पहनें लाल रंग की चूड़ियां,फिर देंखे कमाल

Also Read : Glass Bangles Trend: इन खूबसूरत कांच की चूड़ियों से बनाएं अपने हर लुक को खास, दिखें और भी आकर्षक

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola