ePaper

Last Minute Alta design: आलता लगाने का नहीं मिला समय तो, ट्राय करें ये आसान डिजाइन पैरों की बढ़ेगी खूबसूरती

Updated at : 24 Aug 2025 10:16 AM (IST)
विज्ञापन
buta aalta design

buta aalta design

Last Minute Alta design: अगर आप भी इस पावन व्रत में शामिल हो रही हैं और समय की कमी के कारण मेहंदी नहीं लगा पाई हैं, तो निराश होने की जरूरत नहीं है. हम आपके लिए लाए हैं खूबसूरत और आसान आलता डिजाइन्स, जिन्हें आप हाथों और पैरों पर लगा कर बिना मेहंदी के भी बेहद खूबसूरत दिख सकती हैं.

विज्ञापन

Last Minute Alta design: हरियाली तीज का पर्व हिंदू धर्म में सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है. इसे श्रावण तीज, सिंधारा तीज या छोटी तीज के नाम से भी जाना जाता है. इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, अखंड सौभाग्य और सुखमय दांपत्य जीवन की कामना करते हुए व्रत रखती हैं. वहीं, अविवाहित लड़कियां यह व्रत मनचाहा जीवनसाथी पाने और विवाह में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए करती हैं. अगर आप भी इस पावन व्रत में शामिल हो रही हैं और समय की कमी के कारण मेहंदी नहीं लगा पाई हैं, तो निराश होने की जरूरत नहीं है. हम आपके लिए लाए हैं खूबसूरत और आसान आलता डिजाइन्स, जिन्हें आप हाथों और पैरों पर लगा कर बिना मेहंदी के भी बेहद खूबसूरत दिख सकती हैं.

आलता डिजाइन्स के प्रकार:

बंगाली स्टाइल आलता डिजाइन Last Minute Alta design

पैरों की सजावट के लिए पारंपरिक बंगाली अंदाज़ में आलता डिजाइन्स बहुत लोकप्रिय हैं. इन्हें आप हरियाली तीज के अलावा किसी भी त्योहार या पूजा-पाठ में भी लगा सकती हैं.

 aalta design
Aalta design

डिजाइनर आलता डिजाइन्स Last Minute Alta design

अगर आप कुछ हटकर और आकर्षक लुक चाहती हैं, तो डिजाइनर आलता पैटर्न्स आपके लिए एकदम परफेक्ट हैं.

aalta design
Aalta design

फुल फीट आलता डिजाइन विथ पायल Last Minute Alta design

गोरे पैरों पर फुल फीट आलता डिजाइन बेहद मनमोहक लगते हैं. अगर आप ट्रेडिशनल लुक में चार चांद लगाना चाहती हैं, तो यह स्टाइल जरूर अपनाएं.

aalta design full feet
Aalta design full feet

 मिनिमल आलता डिजाइन Last Minute Alta design

जो महिलाएं साधारण लेकिन आकर्षक लुक पसंद करती हैं, उनके लिए हल्की और सिंपल मिनिमल आलता डिजाइन्स एक बेहतरीन विकल्प हैं.

buta aalta design
Buta aalta design

 फ्रंट हैंड मेहंदी स्टाइल आलता डिजाइन Last Minute Alta design

हाथों की अगली तरफ गोल डिजाइन बनाएं और उसे हल्के कुमकुम से सजाएं. यह नई दुल्हन जैसा लुक देगा.

minimal hand aalta design
Minimal hand aalta design

बैक हैंड आलता डिजाइन Last Minute Alta design

अगर समय की कमी के चलते आप मेहंदी नहीं लगा पा रही हैं, तो आलता से हाथों के पिछले हिस्से को सजाकर भी आप तीज के उत्सव में पारंपरिक सौंदर्य पा सकती हैं.

minimal hand mehndi aalta design
Minimal hand mehndi aalta design

यह भी पढ़ें: Hartalika Teej Malpua Recipe:सिर्फ 15 मिनट में बनाएं एकदम परफेक्ट मालपुआ, देखें आसान रेसिपी

यह भी पढ़ें: Hartalika Teej Mehndi Design:मेहंदी में छिपाएं पिया के नाम का पहला अक्षर,देखें लेटेस्ट डिजाइन

यह भी पढ़ें: Hartalika Teej Food:तीज पर बनाएं 7 स्वादिष्ट मिठाइयां, स्वाद और परंपरा का परफेक्ट कॉम्बीनेशन

विज्ञापन
Prerna

लेखक के बारे में

By Prerna

मैं प्रेरणा प्रभा पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हूं. मैंने लगभग 3 साल ग्राउन्ड रिपोर्टिंग करके सरकार से जुड़े कई मुद्दों को उठाया है, इसके साथ ही कई और बड़ी खबरों को कवर किया है. अभी फिलहाल में प्रभात खबर के लाइफस्टाइल और हेल्थ के सेक्शन में खबरें लिखती हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जो भी पाठक लाइफस्टाइल और हेल्थ के बारे में कुछ खोज रहे हो उन्हें में वो खबरें सरल और आसान भाषा में लिख कर दे सकूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola