गर्मियों में ट्राई करें ये 4 मजेदार लस्सी रेसिपी आइडियाज

Updated:
विज्ञापन
Lassi Recipe Ideas

लस्सी रेसिपी (AI Generated Image)

Lassi Recipe Ideas: आपने सिंपल लस्सी तो अब तक खूब पिया होगा, लेकिन आज हम आपको अलग-अलग फ्लेवर के टेस्टी लस्सी बनाने के बारे में बताएंगे, जिसे आपको इस गर्मी जरूर ट्राई करना चाहिए.

विज्ञापन

Lassi Recipe Ideas: अगर आपको भी गर्मी के दिनों में ठंडी-ठंडी लस्सी पीना पसंद है, तो यह आर्टिकल आपके लिए काम का है. गर्मियों में बहुत से लोग शरीर को ठंडक और ताजगी देने के लिए लस्सी बनाते हैं. इस आर्टिकल में हम आपको अलग-अलग फ्लेवर की टेस्टी लस्सी बनाने के आसान आइडियाज बताएंगे, जिन्हें आप घर पर आसानी से बनाकर ट्राई कर सकते हैं. 

रोज लस्सी 

रोज लस्सी बनाने के लिए दही, चीनी और गुलाब का शरबत ब्लेंडर में डालकर अच्छी तरह ब्लेंड कर लें. इसे गिलास में निकालें और ऊपर से थोड़ा सा गुलाब सिरप और सूखे मेवे डालकर सजाएं. ठंडी-ठंडी रोज लस्सी बनकर तैयार है. 

मैंगो लस्सी 

मैंगो लस्सी गर्मियों में हर किसी को जरूर पसंद आएगा. ये लस्सी पीने में बहुत स्वादिष्ट लगती हैं. इसे बनाने के लिए पके हुए आम के टुकड़े, दही और चीनी को ब्लेंडर में डालकर स्मूद होने तक ब्लेंड करें. इसे गिलास में डालकर ऊपर से कटे हुए आम के टुकड़ों से सजाकर ठंडा-ठंडा सर्व करें. 

स्ट्रॉबेरी लस्सी 

स्ट्रॉबेरी लस्सी बनाने के लिए ताजी स्ट्रॉबेरी, दही और चीनी को ब्लेंडर में डालकर अच्छी तरह ब्लेंड कर लें. ये लस्सी स्वाद में हल्की खट्टी-मीठी और बहुत रिफ्रेशिंग लगती है. इसे ठंडा-ठंडा गिलास में डालकर सर्व करें. 

चॉकलेट लस्सी 

चॉकलेट लस्सी बच्चों और चॉकलेट पसंद करने वालों के लिए एक रेसिपी है. इसे बनाने के लिए दही, चीनी और चॉकलेट सिरप या कोको पाउडर को ब्लेंडर में डालकर स्मूद होने तक ब्लेंड करें. इसे गिलास में निकालकर ऊपर से चॉकलेट सिरप डालकर सजाएं और ठंडा-ठंडा सर्व करें. 

यह भी पढ़ें: एक चुटकी में बढ़ेगा स्वाद, घर पर बनाएं पंकज भदौरिया स्टाइल ब्लैक चाट मसाला

यह भी पढ़ें: बिना गैस के भी बन सकता है स्वादिष्ट खाना, ट्राई करें ये 5 चीजें

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Priya Gupta

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola