ePaper

Lachha Pyaz Paratha Recipe: प्याज के लच्छों से भरा कुरकुरा पराठा,हर बाइट में देगा मजा

Updated at : 31 May 2025 6:48 PM (IST)
विज्ञापन
Lachha Pyaz Paratha Recipe: प्याज के लच्छों से भरा कुरकुरा पराठा,हर बाइट में देगा मजा

Lachha Pyaz Paratha Recipe: प्याज के लच्छों और मसालों से भरा यह पराठा हर बाइट में देगा लाजवाब स्वाद. आसान स्टेप्स में बनाएं टेस्टी ब्रेकफास्ट या डिनर.

विज्ञापन

Lachha Pyaz Paratha Recipe: अगर आप रोजाना के नाश्ते या डिनर में कुछ अलग और मजेदार ट्राय करना चाहते हैं तो ये लच्छा प्याज पराठा रेसिपी आपके लिए ही है. बारीक कटे प्याज के लेयरों से भरा मसालों से तड़का हुआ और घी में कुरकुरा सेंका गया ये पराठा हर बाइट में देगा चटपटे स्वाद का मजा.यह रेसिपी न सिर्फ बनाने में आसान है बल्कि खाने वालों के चेहरे पर मुस्कान भी ला देती है.तो चलिए जानते हैं इस स्वाद से भरे पराठे को घर पर बनाने का आसान तरीका.

सामग्री

  • गेहूं का आटा – 2 कप
  • नमक – स्वादानुसार
  • अजवाइन – ½ चम्मच
  • पानी – आटा गूंथने के लिए
  • तेल – सेंकने के लिए
  • प्याज – 2 (बारीक स्लाइस में कटा हुआ)
  • हरा धनिया – बारीक कटा हुआ
  • लाल मिर्च पाउडर – ½ चम्मच
  • चाट मसाला – ½ चम्मच
  • हरी मिर्च – बारीक कटी हुई (वैकल्पिक)

बनाने की विधि

  • आटा गूंथना: गेहूं के आटे में नमक और अजवाइन मिलाएं. धीरे-धीरे पानी डालकर नरम आटा गूंथ लें. 15 मिनट ढककर रख दें.
  • प्याज की स्टफिंग तैयार करना: कटे प्याज में हरा धनिया, चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर और हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.
  • पराठा बेलना: आटे की लोई लेकर उसे बेल लें. बीच में प्याज की स्टफिंग रखें और चारों ओर से बंद कर लें. फिर से हल्के हाथ से बेलें.
  • सेंकना: गरम तवे पर पराठा रखें, दोनों तरफ से घी या तेल लगाकर सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंकें.
  • परोसना: गरमा-गरम पराठा दही, अचार या मक्कन के साथ परोसें. हर बाइट में स्वाद का धमाका मिलेगा.

Also Read : Moringa Paratha Recipe: सहजन के पत्तों से बनाएं टेस्टी और हेल्दी पराठा,नोट करें रेसिपी

Also Read : Leftover Rice Recipes: बचे हुए चावल से बनाएं क्रिस्पी कटलेट्स,कुछ मिनटों में होगा तैयार

Also Read :Mango Pickle Recipe: कच्चे आम से ऐसे बनाएं चटपटा अचार,हर कोई मांगेगा बार-बार

Also Read :Jaggery Tamarind Chutney Recipes: बिना खजूर के ऐसे बनायें गुड़-इमली की खट्टी-मीठी चटनी,जानें बनाने की सरल रेस्पी

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola