ePaper

Kurkure Chaat Recipe: ट्रेंडिंग कुरकुरे चाट रेसिपी,ताजगी और क्रंच का मजा एक साथ

Updated at : 30 May 2025 5:15 PM (IST)
विज्ञापन
Kurkure Chaat Recipe: ट्रेंडिंग कुरकुरे चाट रेसिपी,ताजगी और क्रंच का मजा एक साथ

Kurkure Chaat Recipe: ट्रेंडिंग कुरकुरे चाट रेसिपी घर पर आसान तरीके से बनाएं. हर कोई भरेगा चटखारा.

विज्ञापन

Kurkure Chaat Recipe : अगर आप स्ट्रीट फूड के शौकीन हैं और कुछ नया मजेदार और जल्दी बनने वाला स्नैक चाहते हैं तो कुरकुरे चाट आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है. यह रेसिपी सिर्फ स्वाद में ही नहीं बल्कि टेक्सचर में भी एकदम जबरदस्त होती है. कुरकुरे स्नैक्स के साथ ताजी दही और मसालों का तड़का आपको हर बाइट में ताजगी और क्रंच का मजा देगा.तो चलिए जानते हैं कैसे आप कुछ ही मिनटों में इस ट्रेंडिंग कुरकुरे चाट को बना सकते हैं.

सामग्री

  • 1 पैकेट कुरकुरे (मसालेदार फ्लेवर पसंद हो तो अच्छा रहेगा)
  • 1 कप दही (फेंटा हुआ और ठंडा)
  • 2 टेबलस्पून हरी चटनी (पुदीना धनिया)
  • 2 टेबलस्पून इमली की मीठी चटनी
  • 1 मध्यम आकार का प्याज (बारीक कटा हुआ)
  • 1 मध्यम टमाटर (बारीक कटा हुआ)
  • 1 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई) – अगर तीखा पसंद हो तो
  • 1/2 छोटा चम्मच चाट मसाला
  • 1/4 छोटा चम्मच काला नमक
  • भुजिया (गार्निश के लिए)
  • हरा धनिया (सजाने के लिए)
  • नींबू का रस (स्वादानुसार)

बनाने की विधि

  • एक बड़ा बाउल लें और उसमें कुरकुरे डालें.
  • ऊपर से बारीक कटा प्याज, टमाटर और हरी मिर्च डालें.
  • अब फेंटा हुआ दही कुरकुरों के ऊपर डालें.
  • हरी चटनी और इमली की मीठी चटनी भी ऊपर से डालें.
  • चाट मसाला और काला नमक छिड़कें.नींबू का रस डालकर स्वाद बढ़ाएं.
  • सब कुछ हल्के हाथों से अच्छी तरह मिलाएं ताकि कुरकुरे नरम न हों बल्कि थोड़ा क्रंची बनी रहें.
  • ऊपर से भुजिया और हरा धनिया डालकर गार्निश करें.
  • तुरंत सर्व करें ताकि कुरकुरे कुरकुरे बने रहें.

Also Read : Momos Recipe: स्ट्रीट स्टाइल वेज मॉमोज बनाएं घर पर, आपकाे देगा क्रिस्पी और स्टीमी मजा

Also Read : Moringa Paratha Recipe: सहजन के पत्तों से बनाएं टेस्टी और हेल्दी पराठा,नोट करें रेसिपी

Also Read : Leftover Rice Recipes: बचे हुए चावल से बनाएं क्रिस्पी कटलेट्स,कुछ मिनटों में होगा तैयार

Also Read :Mango Pickle Recipe: कच्चे आम से ऐसे बनाएं चटपटा अचार,हर कोई मांगेगा बार-बार

Also Read :Jaggery Tamarind Chutney Recipes: बिना खजूर के ऐसे बनायें गुड़-इमली की खट्टी-मीठी चटनी,जानें बनाने की सरल रेस्पी

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola