ePaper

Kitchen Vastu Tips: किचन में इन चीजों का रखें स्टाॅक, वरना रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी

Updated at : 14 Feb 2025 4:30 PM (IST)
विज्ञापन
Kitchen Vastu Tips

Kitchen Vastu Tips

Kitchen Vastu Tips : जानिए उन खास चीजों के बारे में जिन्हें हमेशा किचन में स्टॉक करके रखें ताकि घर में खुशहाली और समृद्धि बनी रहे.

विज्ञापन

Kitchen Vastu Tips: किचन का हर सामान न सिर्फ खाना बनाने में मदद करता है बल्कि घर में सुख-शांति और समृद्धि बनाए रखने में भी अहम भूमिका निभाता है. यदि कुछ जरूरी चीजों की किचन में कमी हो जाए तो यह न केवल रसोई में परेशानी ला सकता है बल्कि आपके घर की समृद्धि पर भी बुरा असर डाल सकता है. शास्त्रों के अनुसार कुछ चीजों की कमी से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं और घर में दरिद्रता का सामना करना पड़ सकता है. जानिए उन खास चीजों के बारे में जिन्हें हमेशा किचन में स्टॉक करके रखें ताकि घर में खुशहाली और समृद्धि बनी रहे.

  • आटा : आटा राशन का सबसे अहम हिस्सा है और यह रोजाना की जरूरत में शामिल है. लेकिन इसे खाली छोड़ना अशुभ माना जाता है. आटे का बर्तन खाली कभी न रखें क्योंकि इससे आपके घर में समृद्धि की कमी हो सकती है.
  • चावल : चावल का इस्तेमाल न केवल खाने के लिए बल्कि पूजा-पाठ में भी किया जाता है.अगर रसोई में चावल खत्म हो जाएं तो तुरंत इन्हें मंगवा लें. चावल का बर्तन खाली रखने से शुक्र ग्रह कमजोर होता है और घर में कई तरह की परेशानियां आ सकती हैं.
  • हल्दी : हल्दी का इस्तेमाल न सिर्फ खाने में बल्कि शुभ और मांगलिक कार्यों में भी होता है. हल्दी के बर्तन को कभी भी खाली नहीं रखना चाहिए क्योंकि इसकी कमी से सुख-सौभाग्य में कमी आ सकती है.
  • नमक : नमक के बिना खाना अधूरा सा लगता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार नमक के बर्तन का खाली होना घर में नकारात्मक ऊर्जा को आमंत्रित करता है और जीवन में दुखों का प्रवेश होता है.

Also Read : Vastu Tips : घर के मंदिर में करें ये दाे बदलाव झट से दूर हाेगी कंगाली

Also Read : Vastu Tips: रात को सोते समय सिरहाने पर रखें ये चीजें, जीवन में हर दिशा में आएगी सफलता

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola