Kitchen Tips: अब नहीं मुरझाएगी हरी पत्तेदार सब्जी, ताजी रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स

Published by : Sweta Vaidya Updated At : 16 Sep 2025 10:33 AM

विज्ञापन

kitchen tips for storing green leafy vegetables

Kitchen Tips: कई बार हम हफ्तेभर का सामान एक साथ खरीद लेते हैं, लेकिन स्टोर करने का सही तरीका न होने के कारण हरी पत्तेदार सब्जियां जल्दी ही खराब होने लगती हैं. आप इन टिप्स से सब्जियों को ताजा रख सकते हैं.

विज्ञापन

Kitchen Tips: हरी पत्तेदार सब्जियां न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाती हैं बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद हैं. अक्सर लोग हरी पत्तेदार सब्जियों को मार्केट से ज्यादा मात्रा में लाते हैं. लेकिन, सही तरीके से स्टोर नहीं करने के कारण ये जल्द ही खराब हो जाती हैं. खासकर हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, मेथी, धनिया, सरसों, पुदीना या हरा प्याज जल्दी मुरझा जाती हैं और इनका स्वाद भी बदल जाता है. अगर आप इन्हें सही तरह से स्टोर करें तो हरी पत्तेदार सब्जियां लंबे टाइम तक ताजा रह सकती हैं. तो आइए जानते हैं कुछ आसान और कारगर तरीके जिनसे आप हरी पत्तेदार सब्जियों को लंबे समय तक फ्रेश रख सकते हैं. 

साफ और सूखी सब्जी रखें

सब्जियों को कुछ दिनों तक फ्रेश रखने के लिए आप इन्हें अच्छे से सूखा कर रखें. कई बार इनमें मिट्टी लगी रहती है. आप इसे धोकर हल्की कपड़े से पोंछकर सूखा लें. नमी ज्यादा होने पर वे जल्दी गल जाती हैं. 

यह भी पढ़ेंBesan Storage Tips: बेसन नहीं होगा खराब, ताजगी और स्वाद बनाए रखना है तो अपनाएं ये स्टोरेज टिप्स

पेपर या कपड़े में लपेटें

आप इन हरी सब्जियों को फ्रेश बनाए रखने के लिए पेपर या कपड़े का इस्तेमाल कर सकते हैं. आप हरी पत्तियों को सूखे कॉटन कपड़े या पेपर टॉवल में लपेटकर फ्रिज में रखें. इस हैक से सब्जियां ताजी बनी रहती हैं. 

एयर टाइट कंटेनर का इस्तेमाल करें

आप सब्जियों को स्टोर करने के लिए एयरटाइट कंटेनर का यूज करें. आप साफ डिब्बे का इस्तेमाल करें. सब्जियों को साफ कर के आप इसमें रखें. एयर टाइट कंटेनर में सब्जियों को रखें तो आप नीचे पेपर टॉवल लगाएं और सब्जी को इसके ऊपर रखें. 

पानी का करें इस्तेमाल 

धनिया या पुदीना को लंबे वक्त तक ताजा बनाए रखने के लिए आप पानी से भरे जार में रख सकते हैं. आप जड़ के साथ धनिया या पुदीना को पानी के जार में रखें. 

यह भी पढ़ेंKitchen Tips: मिक्सर जार से दाग को करें दूर, इन आसान तरीकों से चमकाएं

यह भी पढ़ेंKitchen Towel Cleaning: साफ करने वाला कपड़ा हो गया है गंदा? इन तरीकों से करें किचन टॉवल को क्लीन

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola