Kitchen Tips: बारिश के मौसम में नुकसान से बचें, इन टिप्स को करें फॉलो

kitchen monsoon tips ( AI image)
Kitchen Tips: बारिश के दिनों में स्किन, बालों और सेहत से जुड़ी समस्या देखने को मिलती है. बरसात में नमी के कारण सीलन और चीजों को स्टोर करने में परेशानी आती है खासकर किचन की चीजों में. इस आर्टिकल से जानते इन आसान और कारगर उपायों के बारे में.
Kitchen Tips: बरसात का मौसम अपने साथ गर्मी की तेज धूप से राहत लेकर जरूर आता है पर साथ में कुछ परेशानी भी लाता है. इस मौसम में अक्सर स्किन, बालों और सेहत से जुड़ी समस्या देखने को मिलती है. बरसात में नमी के कारण सीलन और चीजों को स्टोर करने में परेशानी आती है खासकर किचन की चीजों में. अगर खाने की चीजों को सही से स्टोर नहीं किया जाए तो ये जल्द खराब हो जाते हैं. इस मौसम में साफ सफाई का भी पूरा ध्यान रखें. तो आइए जानते हैं बरसात के दिनों में आसान किचन टिप्स जो आप आसानी से यूज कर सकते हैं.
इस जगह पर करें स्टोर
बारिश में आप चीजों को स्टोर करने के लिए नमी वाली जगह से दूर रखें. चीजों को स्टोर करने से पहले आप अच्छे तरीके से सूखा लें. खासकर सब्जी, अनाज नहीं तो ये जल्दी ही खराब हो जाते हैं.
यह भी पढ़ें: Kitchen Tips: नमी और कीड़े से गेहूं हो जाता है खराब? ऐसे करें स्टोर
एयर टाइट कंटेनर का इस्तेमाल
बरसात के मौसम में आप अगर चीजों को फ्रिज में स्टोर कर रहे हैं तो आप एयर टाइट कंटेनर का यूज करें डायरेक्ट फ्रिज में नहीं रखें. ड्राई चीजों को अगर आप स्टोर कर रहे हैं जैसे दाल, मसाले, नमक, चीनी या कुछ और तो आप एयर टाइट डिब्बे का ही यूज करें.
डस्टबिन को करें साफ
बारिश के दिनों में किचन की सफाई का भी ध्यान रखें खासकर डस्टबिन की सफाई. रेगुलर डस्टबिन को खाली करें और जहां आप डस्टबिन रखते हैं उस जगह की भी साफ सफाई पर ध्यान दें.
सिंक को भी रखें साफ
बरसात के सीजन में बदबू की भी परेशानी देखने को मिलती है. इस वजह से कीड़े भी आ जाते हैं. इन परेशानियों से बचने के लिए आप सिंक को अच्छे से साफ करें. सिंक को साफ करने के लिए आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Kitchen Tips: फ्रेश लीची का मजा अब कई दिनों तक, अपनाएं आसान स्टोरेज टिप्स
यह भी पढ़ें: Kitchen Tips: जल्दी सड़ जाते हैं पके आम, अपनाएं स्टोर करने का बेस्ट तरीका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










