Kisan Diwas 2022: किसान दिवस पर यहां देखें चौधरी चरण सिंह के अनमोल विचार, बदलेगा जीवन का नजरिया
Published by : Shaurya Punj Updated At : 23 Dec 2022 6:25 AM
Kisan Diwas 2022, Chaudhary charan singh quotes, anmol vichar, suvichar, images, status, wishes, photos: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी ने अपना सम्पूर्ण जीवन किसानों के हित में समर्पित कर दिया था. उनके इसी समर्पण को सम्मान देने के लिए 23 दिसंबर 2001 से किसान दिवस की शुरुआत की गई.
Kisan Diwas 2022, Chaudhary charan singh quotes, anmol vichar, suvichar, images, status, wishes, photos: किसान अपनी मेहनत से धरती का सीना चीरकर अन्न रुपी सोना उगाता है. आज़ादी के बाद किसानों की स्थिति में सुधार के लिए काफी लोगों ने काम किया था उन्हीं में से एक व्यक्ति थे भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी (chaudhary charan singh), इन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन किसानों के हित में समर्पित कर दिया था. उनके इसी समर्पण को सम्मान देने के लिए 23 दिसंबर 2001 से किसान दिवस की शुरुआत की गई (23 december kisan diwas) किसान दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य चौधरी चरण सिंह जी को श्रद्धांजलि देना है. किसान दिवस के अवसर पर आप चौधरी चरण सिंह के कोट्स और अनमोल विचार यहां से शेयर कर सकते हैं
“जब तक किसानों की स्थिति ठीक नहीं होगी, तब तक देश प्रगति नहीं करेगा” – चौधरी चरण सिंह
“भ्रष्टाचार का अंत ही, देश को आगे ले जा सकता है।”– चौधरी चरण सिंह
असली भारत गांवों में रहता है
अगर देश को उठाना है तो पुरुषार्थ करना होगा…
हम सब को पुरुषार्थ करना होगा मैं भी अपने आपको उसमें शामिल करता हूँ…
मेरे सहयोगी मिनिस्टरों को, सबको शामिल करता हूँ …
हमको अनवरत् परिश्रम करना पड़ेगा …
तब जाके देश की तरक्की होगी
राष्ट्र तभी संपन्न हो सकता है जब उसके ग्रामीण क्षेत्र का उन्नयन किया गया हो तथा ग्रामीण क्षेत्र की क्रय शक्ति अधिक हो
किसानों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होगी तब तक देश की प्रगति संभव नहीं है
किसानों की दशा सुधरेगी तो देश सुधरेगा
किसानों की क्रय शक्ति नहीं बढ़ती तब तक औधोगिक उत्पादों की खपत भी संभव नहीं है
भ्रष्टाचार की कोई सीमा नहीं है जिस देश के लोग भ्रष्ट होंगे वो देश कभी,
चाहे कोई भी लीडर आ जाये, चाहे कितना ही अच्छा प्रोग्राम चलाओ …
वो देश तरक्की नहीं कर सकता
चौधरी का मतलब, जो हल की चऊँ को धरा पर चलाता है
हरिजन लोग, आदिवासी लोग, भूमिहीन लोग,
बेरोजगार लोग या जिनके पास कम रोजगार है
और अपने देश के 50% फीसदी किसान जिनके पास केवल 1 हैक्टेयर से कम जमीन है …
इन सबकी तरफ सरकार विशेष ध्यान होगा
सभी पिछड़ी जातियों, अनुसूचित जातियों, कमजोर वर्गों, अल्पसंख्यकों, अनुसूचित जनजातियों को अपने अधिकतम विकास के लिये पूरी सुरक्षा एवं सहायता सुनिश्चित की जाएगी
किसान इस देश का मालिक है, परन्तु वह अपनी ताकत को भूल बैठा है
देश की समृद्धि का रास्ता गांवों के खेतों एवं खलिहानों से होकर गुजरता है
माथे पर पसीना, पैरों में छाले हैं
ये कोई और नहीं, अन्नदाता हैं हमारे
त्याग और तपस्या की मूरत हैं
इनकी मेहनत से चमकती देश की सूरत है
चीरकर धरा का सीना, नये अंकुर उगाते हैं
उगाकर अन्न मेहनत से, हमें भोजन खिलाते हैं
कभी सूखा, कभी बारिश कभी मौसम की बेरहमी
चमक आंखों में लिए फिर भी नयी फसलें उगाते हैं
समस्या हो जटिल जितनी न माने हार ये फिर भी
नयी उम्मीद का फिर से नया सूरज उगाते हैं
हाथों में हल, आंखों में उम्मीद है
ये कोई और नहीं असली भारत की तस्वीर है।
राष्ट्रीय किसान दिवस की शुभकामनाएं!
पैरों में जिसके मिट्टी हाथों में छाले हैं
ये कोई और नहीं अन्नदाता हैं हमारे।
राष्ट्रीय किसान दिवस की शुभकामनाएं!
जो सूरज को भी जगाता है
वही अन्नदाता कहलाता है।
खेत में किसान, मेरा भारत महान!
राष्ट्रीय किसान दिवस की शुभकामनाएं!
खेतों में पीली सरसों है लहराती
लगता है किसान की मेहनत रंग लायी है।
हैप्पी राष्ट्रीय किसान दिवस 2022
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










