ePaper

Kesari Sooji Halwa Recipe:घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा केसरी सूजी हलवा, सीक्रेट टिप्स के साथ

Updated at : 27 Jun 2025 2:50 PM (IST)
विज्ञापन
Kesari Sooji Halwa Recipe:घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा केसरी सूजी हलवा, सीक्रेट टिप्स के साथ

Kesari Sooji Halwa Recipe: केसरी सूजी हलवा एक ऐसी मिठाई है जो हर किसी को पसंद आती है और इसे बनाना भी बेहद सरल है. एक बार इस विधि से बनाकर देखिए आप बार-बार बनाना चाहेंगे.

विज्ञापन

Kesari Sooji Halwa Recipe: अगर आप घर पर ही रेस्टोरेंट जैसा स्वादिष्ट और सुगंधित केसरी सूजी हलवा बनाना चाहते हैं तो यह रेसिपी आपके लिए है. इस हलवे की खासियत है उसका नरम टेक्सचर, घी की खुशबू और केसर की रंगत खास मौकों के लिए परफेक्ट बनाती है. इस रेसिपी में हम आपके साथ कुछ ऐसे सीक्रेट टिप्स शेयर करेंगे जिनसे आपका केसरी सूजी हलवा और भी स्वादिष्ट और मन मोह लेने वाला बन जाएगा. तो चलिए सीखते हैं कैसे घर पर आसानी से और जल्दी बनाएं ये लाजवाब हलवा.

सामग्री

  • सूजी (रवा): 1 कप
  • चीनी: 1 कप (या स्वादानुसार)
  • देसी घी: ½ से ¾ कप (ज़रूरत के अनुसार)
  • पानी: 2.5 से 3 कप (सूजी की गुणवत्ता पर निर्भर करता है)
  • केसर: 10-15 धागे
  • गरम दूध: 2-3 बड़े चम्मच (केसर भिगोने के लिए)
  • इलायची पाउडर: ½ छोटा चम्मच
  • मेवे (काजू, बादाम, किशमिश): अपनी पसंद अनुसार (कटे हुए)

बनाने की विधि

  • केसर घोलें: सबसे पहले एक छोटे कटोरे में गरम दूध लें और उसमें केसर के धागे डालकर 10-15 मिनट के लिए भिगो दें.इससे केसर अपना रंग और खुशबू अच्छी तरह से छोड़ देगा.
  • सूजी भूनें: एक भारी तले वाली कड़ाही या पैन को मध्यम आंच पर गरम करें. इसमें 2 से 3 बड़े चम्मच देसी घी डालें. घी पिघलने पर सूजी डालकर धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए भूनें.सूजी को हल्का सुनहरा और सुगंधित होने तक भूनना है. ध्यान रहे कि सूजी जले नहीं. भुनी हुई सूजी को एक प्लेट में निकाल कर अलग रख लें.
  • मेवे भूनें: उसी कड़ाही में बचा हुआ घी डालें. घी गरम होने पर काजू और बादाम डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें. फिर किशमिश डालकर कुछ सेकंड के लिए भूनें और तुरंत निकाल लें ताकि वे जलें नहीं. भुने हुए मेवों को अलग रख लें.
  • पानी/चाशनी तैयार करें: अब उसी कड़ाही में पानी डालें और उबाल आने दें. जब पानी उबलने लगे तो इसमें चीनी और पहले से तैयार किया हुआ केसर वाला दूध डाल दें. चीनी पूरी तरह घुलने तक चलाएं और एक बार फिर उबाल आने दें.
  • हलवा पकाएं: आंच को बिल्कुल धीमा कर दें. अब भुनी हुई सूजी को धीरे-धीरे उबलते हुए पानी में एक हाथ से डालते जाएं और दूसरे हाथ से लगातार चलाते रहें ताकि कोई गांठ न पड़े.
  • मिलाएं और पकाएं: मिश्रण को तब तक चलाते रहें जब तक सूजी सारा पानी सोख न ले और हलवा गाढ़ा होकर कड़ाही के किनारे छोड़ने न लगे.
  • अंतिम चरण: जब हलवा गाढ़ा हो जाए तो इसमें इलायची पाउडर और आधे भुने हुए मेवे डालकर अच्छी तरह मिलाएं.

Also Read : Veg Momos: मोमोज लवर्स के लिए परफेक्ट रेसिपी,हर कौर में खुशबू और स्वाद

Also Read :Mango Pickle Recipe: कच्चे आम से ऐसे बनाएं चटपटा अचार,हर कोई मांगेगा बार-बार

Also Read :Jaggery Tamarind Chutney Recipes: बिना खजूर के ऐसे बनायें गुड़-इमली की खट्टी-मीठी चटनी,जानें बनाने की सरल रेस्पी

Also Read :Litti Chokha Recipe: होली के रंग में रंगा लिट्टी चोखा, स्वाद ऐसा कि दिल बोले वाह

Disclaimer: हमारी खबरें जनसामान्य के लिए हितकारी हैं. लेकिन दवा या किसी मेडिकल सलाह को डॉक्टर से परामर्श के बाद ही लें.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola