Karwa Chauth Special Sweets Dish Ideas: करवा चौथ की शाम को बनाएं और भी खास, ट्राई करें ये स्पेशल स्वीट्स डिश आइडियाज 

Updated:
विज्ञापन

Karwa Chauth Special Sweets (AI image)

Karwa Chauth Special Sweets Dish Ideas: करवा चौथ बस कुछ ही दिनों में आने वाला है, इस दिन महिलाएं अपने पति के लंबे उम्र के लिए उपवास रखती हैं. इस करवा चौथ आप मिठाई में कुछ स्पेशल ट्राई करना चाहते हैं, तो ये स्वीट्स आइडियाज को जरूर देखें.

विज्ञापन

Karwa Chauth Special Sweets Dish Ideas: फेस्टिवल हो या पार्टी-फंक्शन हर स्पेशल मौके पर मिठाईयां घर में जरूर आती हैं. ऐसे में कुछ ही दिनों में करवा चौथ का त्योहार आने वाला है. इस खास मौके पर आप बाहर से मिठाई खरीदने के बजाय घर पर ही करवा चौथ स्पेशल स्वीट्स डिश बना सकते हैं. आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से पति हो या पत्नी दोनों को खुश करने के लिए करवा चौथ स्पेशल स्वीट्स डिश आइडियाज के बारे में बताएंगे, जिसे आप घर पर भी आसानी से रेडी कर सकते हैं.

विज्ञापन

करवा चौथ स्पेशल स्वीट्स डिश आइडियाज 

मालपुआ 

मालपुआ 

इसे बनाने के लिए आपको कम सामग्री की जरूरत होगी. इसके लिए आप मैदा, सूजी और दूध मिलाकर पतला घोल तैयार करें, फिर 2 घंटे के लिए ढककर रख दें. अब एक पैन में घी गरम करें और छोटे-छोटे मालपुआ तलें. इसके बाद इसे चाशनी में डालकर 5 मिनट के लिए डुबोएं. करवा चौथ पर ये मिठाई बेस्ट होगी. 

रसमलाई

रसमलाई

रसमलाई बनाने के लिए सबसे पहले दूध उबालें और नींबू का रस डालकर फाड़ें. अब तैयार हुए छैना को छानकर पानी निकाल दें और मुलायम गूंथे. इसके छोटी टिकिया बनाकर हल्की चीनी की सिरप में पकाएं. फिर अब एक बर्तन में दूध, केसर, चीनी और इलायची डालकर उबालें. इसके बाद अब टिकियों को दूध में डालकर ठंडा करें. इसे आप करवा चौथ के स्पेशल मौके पर आसानी से रेडी कर सकते हैं. 

गुलाब जामुन

गुलाब जामुन

इसे बनाने के लिए आप मावा, मैदा और सोडा मिलाकर मुलायम डो तैयार करें. फिर इससे छोटे बॉल्स बनाएं और धीमी आंच पर तलें. इसके बाद एक बर्तन में चाशनी बनाकर तैयार हुए तले बॉल्स डाल दें. इसे आप करवा चौथ पर अपने पति के लिए बना सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- How To Make First Karwa Chauth Special: इन खास आइडियाज से अपने पहले करवा चौथ को बनाएं रोमांटिक और यादगार

पिस्ता रोल

पिस्ता रोल

करवा चौथ स्पेशल पिस्ता रोल बनाने के लिए मावा को हल्का सा भूनें और इसमें चीनी मिलाएं. इसके बाद पिस्ता और इलायची डालें, फिर तैयार हुए मिश्रण जब ठंडा हो जाए तब इससे रोल बना लें. लास्ट में इसमें चांदी वर्क लगाकर ठंडा परोसें. 

यह भी पढ़ें- Karwa Chauth Kangan Designs: शादी के बाद पहला करवा चौथ बनेगा यादगार, पहनें ये ब्यूटीफुल कंगन डिजाइन्स

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola