Karwa Chauth Mehndi : हाथों की मेहंदी फीकी रची है ? ये आसान उपाय करें, गहरा हो जाएगा रंग

Updated at : 24 Oct 2021 5:04 AM (IST)
विज्ञापन
Karwa Chauth Mehndi : हाथों की मेहंदी फीकी रची है ? ये आसान उपाय करें, गहरा हो जाएगा रंग

करवा चौथ पर आपके हाथों की मेहंदी गहरी लाल रचे इसके लिए मेहंदी लगाने से पहले और मेहंदी लगाने के बाद कुछ खास बातों का ध्यान रखना जरूरी है. कुछ घरेलू उपायों को अपना कर आसानी से आप अपने हाथों की मेहंदी का रंग गहरा कर सकती हैं

विज्ञापन

करवा चौथ पर हाथों में मेहंदी लगाने का रिवाज है. हाथों पर लगे मेहंदी का गहरा रंग बहुत आकर्षक लगता है. कहा भी जाता है जिस महिला के हाथ की मेहंदी जितनी गहरी रचती है उसे उसके पति का प्यार उतना ही ज्यादा मिलता है. ऐसे में यदि कि महिला के हाथों में मेहंदी का रंग अच्छे से न चढ़ा हो तो मन उदास सा हो जता है और हाथों की मेहंदी फीकी-फीकी दिखती है. हाथों से मेहंदी छुड़ाने के बाद आपको ऐसा डाउट हो कि मेहंदी का रंग गहरा होने की संभावना कम है तो इन घरेलू प्राकृतिक उपायों को अपनाएं मेहंदी का रंग गहरा हो जाएगा.

रंग गहरा करने के लिए विक्स या आयोडेक्स लगाएं : मेहंदी निकालने के बाद कलर गहरा हो इसके लिए हाथों पर विक्स, आयोडेक्स या ऐसा ही कोई बाम लगा सकती हैं. बाम हाथों को गरमाहट देता है जिससे मेहंदी का रंग हरा होता है.

चूना रगड़ने से भी गहरा होगा मेहंदी का रंग : मेहंदी सूखने के बाद हथेलियों पर चूना रगड़ने से भी मेहंदी का रंग गहरा हो जाता है.

मेहंदी लगे हाथों को कंबल से ढक कर रखें : मेहंदी लगाने के बाद जब हल्का सुख जाए तो हाथों को कंबल या रजाई से ढ़क कर रखें. ऐसा करने से रंग गहरा चढ़ेगा. रात को मेहंदी लगाने वाली महिलाएं सोते वक्त अपने हाथों को कंबल से जरूर ढकें.

हाथों पर लौंग का धुंआ लेने से गहरा हो जाएगा रंग : हाथों से मेहंदी हटाने के बाद आपको ऐसा डाउट हो रहा हो कि रंग गहरा होने की संभावना कम है तो ऐसे में हाथों पर लौंग का धुंआ लें. इसके अलावा अचार तेल हाथों पर लगाने से भी रंग गहरा हो जाता है.

मेहंदी लगाते और छुड़ाते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

साफ हाथों पर लगाएं मेहंदी : मेहंदी लगाने से पहले अपने हाथों को अच्छी तरह साफ कर लें. हाथों को सुखा कर उसपर मेहंदी का तेल लगाएं. अब इसके बाद हाथों पर मेहंदी के डिजाइन्स बनाएं.

नींबू-चीनी का घोल लगाएं : मेहंदी लगाते वक्त ही जैसे-जैसे हाथों पर बनाए गए डिजाइंस ड्राई हों उसपर नींबू-चीनी के बने घोल कॉटन की मदद से लगाएं. इससे मेहंदी हाथों पर स्टिक हो जाएंगे जल्दी नहीं निकलेंगे और गहरा रंग चढ़ेगा.

Also Read: Karwa Chauth 2021 Simple Mehndi Designs: करवा चौथ पर यहां देखें शानदार मेहंदी डिजाइन्स, पति को दें सरप्राइज

मेहंदी सुखने तक न निकालें : वैसे तो पतले डिजाइंस की मेहंदी डेढ़ से दो घंटे में ही सुख जाती है लेकिन आप इसे जितना ज्यादा देर हो सके हाथों पर लगे रहने दें. कम से कम 2-3 घंटे.

मेहंदी निकालने के लिए सरसों तेल लगाएं : हाथों की मेहंदी सुख चुकी हो तो अब उसे हथेली से निकालने के लिए पानी का इस्तेमाल न करें. पहले हाथों पर सरसों का तेल लगाएं फिर आपस में दोनों हाथों को रगड़ कर मेहंदी छुड़ाएं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola