Karma Puja Saree: करमा में चाहिए ट्रेडिशनल और मॉडर्न लुक, ट्राई करें ये 5 ट्रेडिंग साड़ी, हर कोई पूछेगा- कहां से ली
Published by : Sameer Oraon Updated At : 28 Aug 2025 8:24 PM
करमा पूजा साड़ी, Pic Credit- Meta AI
Karma Puja Saree: करमा पूजा के लिए इस साल कौन-कौन सी साड़ी ट्रेंड कर रही हैं? जानें कोसा सिल्क, कांजीवरम, बटिक प्रिंट और छापड़ा साड़ी की डिटेल्स. फैशन और पारंपरिक रंगों का संगम, महिलाओं में बढ़ा उत्साह.
Karma Puja Saree: करमा पूजा का त्योहार झारखंड और आसपास के क्षेत्रों में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है. इस बार यह त्योहार 3 सितंबर को है. इस दिन बहनें अपने भाईयों के लिए उपवास रखती हैं. लेकिन पूजा में बैठने के लिए अक्सर महिलाएं नयी पारंपरिक वेशभूषा पहनना पसंद करती हैं अगर आप भी इस करमा के त्योहार में साड़ी पहनने की सोच रहे हैं तो हम आपको 2025 की ट्रेंडिंग साड़ी के बारे में बताएंगे. जो दिखने में शानदार होने के साथ साथ क्वालिटी में भी लाजवाब है.
कोसा सिल्क साड़ी
झारखंड की शान, कोसा सिल्क की साड़ी हमेशा त्योहारों में महिलाओं की पहली पसंद रहती है. हल्के सुनहरे धागों के काम और पारंपरिक पैटर्न इसे खास बनाते हैं. यह साड़ी न केवल पारंपरिक रूप से सुंदर है, बल्कि पहनने में भी आरामदायक होती है.
Also Read: साड़ी हो या लहंगा, इस हेयरस्टाइल के साथ आप लगेंगी इतनी खूबसूरत कि तारीफ करते नहीं थकेंगे पति

टांगा और बटिक प्रिंट साड़ी
युवाओं में यह फैशन ट्रेंड खूब लोकप्रिय है. हल्की कॉटन साड़ी पर टांगा या बटिक प्रिंट इसे फेस्टिवल वाइब देती है. इसकी रंग-बिरंगी डिजाइन पूजा के रंग में चार चांद लगा देती है और खासकर युवा वर्ग के बीच इसे पहनने का क्रेज बढ़ गया है.

बॉर्डर वर्क वाली कांजीवरम साड़ी
भारी कढ़ाई और खूबसूरत बॉर्डर वाली कांजीवरम साड़ियां पूजा और पारिवारिक समारोह में खास आकर्षण का केंद्र बन रही हैं. इसकी शानदार बनावट और शाही रंग इसे त्योहारों के लिए आदर्श बनाते हैं.

पारंपरिक छापड़ा साड़ी
स्थानीय कला और हस्तकला को बढ़ावा देती ये साड़ी पारंपरिक झारखंडी रंगों में आती है और त्योहार की रौनक बढ़ाती है. छापड़ा साड़ी का पहनावा न सिर्फ संस्कृति को दर्शाता है, बल्कि महिलाओं को एक खास अंदाज भी देता है.

चिनारी और जॉर्जेट साड़ी
हल्की और फ्लोइंग जॉर्जेट साड़ी खासकर युवती वर्ग में बहुत पसंद की जा रही है. फैशनेबल प्रिंट और हल्के रंग इसे पहनने में आरामदायक बनाते हैं और पूजा के दौरान हल्की चाल और सहजता का अनुभव कराते हैं. इस करमा पूजा पर महिलाएं इन साड़ियों के माध्यम से ट्रेडिशनल और मॉडर्न फैशन का अद्भुत संगम का वाइब देने का काम करती है. इस बार ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल्स पर भी ये कलेक्शन खूब बिक रहे हैं.

Also Read: Latest Nath Designs: ये 10 नथ डिजाइन देखकर आप भी कहेंगे ‘वाऊ’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










