Kargil Vijay Diwas 2025 Wishes: शौर्य की मिसाल हैं जो… कारगिल विजय दिवस पर परिवार और दोस्तों को भेजें ये संदेश

Updated:
विज्ञापन
kargil vijay diwas

kargil vijay diwas

Kargil Vijay Diwas 2025 Wishes: हर साल 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है. ये दिन वीर जवानों की वीरता और बलिदान को याद करने का है. इस मौके पर आप अपने परिवार और जानने वालों को ये संदेश जरूर भेजें.

विज्ञापन

Kargil Vijay Diwas 2025 Wishes: हर साल 26 जुलाई के दिन कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है. साल 1999 में भारतीय सेना ने कारगिल युद्ध में अद्वितीय पराक्रम दिखाया था. यह दिवस उन वीर सपूतों के बलिदान और वीरता को याद दिलाता है. यह दिवस उन वीर सपूतों को श्रद्धांजलि देने का अवसर है जिन्होंने देश की सरहदों की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए. इस खास दिन पर आप भी अपने करीबी लोगों को कुछ संदेश भेजें. तो आइए देखते हैं ऐसे ही कुछ संदेश. 

Kargil Vijay Diwas 2025 Wishes, Messages (कारगिल विजय दिवस 2025 संदेश)

  • धन्य है वो धरती जहां ऐसे वीर जन्म लेते हैं,

और धन्य है हम, जो उन वीरों की गाथाएं सुनते हैं.

कारगिल विजय दिवस की शुभकामनाएं!

  • शौर्य, बलिदान और देशभक्ति की मिसाल हैं कारगिल के वीर

आइए उन्हें आज याद करें और गर्व करें कि हम भारतीय हैं.

कारगिल विजय दिवस की शुभकामनाएं!

  • वे रणभूमि के शेर थे,

उन्होंने दुश्मनों के छक्के छुड़ा दिए

कारगिल विजय दिवस की शुभकामनाएं!

  • शूरवीरों को सलाम!

कारगिल विजय दिवस पर उन जांबाजों को श्रद्धांजलि जिन्होंने देश की रक्षा में अपने प्राण अर्पण कर दिए. 

  • वतन पर मिटने वालों का यही निशान बाकी होता है

सिर पर सेना की पगड़ी और बदन पर तिरंगा का कफन होता है. 

  • मातृभूमि के रक्षक थे वो,

जिन्होंने दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब दिया

उनकी बहादुरी को हमारा शत-शत प्रणाम.

कारगिल विजय दिवस की शुभकामनाएं!

  • जो देश के लिए शहीद हुए,

उन वीरों को मेरा सलाम है,

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर

उनके बलिदान को मेरा प्रणाम है

कारगिल विजय दिवस की शुभकामनाएं!

  • शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले,

वतन पर मरने वालों का यही बाकी निशां होगा

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को शत-शत नमन

  • जो देश के लिए मिट जाते हैं,

वो हर दिल में बस जाते हैं

कारगिल के अमर वीरों को नमन,

कारगिल विजय दिवस की शुभकामनाएं!

  • शौर्य उनका अमर है, बलिदान की गाथा अमिट है

कारगिल के वीरों को शत-शत नमन.

  • शौर्य की मिसाल हैं जो,

बलिदान की पहचान हैं जो,

कारगिल के वीर सपूतों को,

शत-शत नमन का सम्मान है ये

कारगिल विजय दिवस की शुभकामनाएं!

यह भी पढ़ें- Speech on Kargil Vijay Diwas 2025: कारगिल विजय दिवस पर भाषण कैसे दें? 2 मिनट में बटोर लेंगे तालियां

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola