ePaper

Kala Jamun Recipe: 15 मिनट में घर पर बनाएं सुपर सॉफ्ट और झटपट काला जामुन

Updated at : 06 Aug 2025 5:05 PM (IST)
विज्ञापन
Kala Jamun Recipe: 15 मिनट में घर पर बनाएं सुपर सॉफ्ट और झटपट काला जामुन

Kala Jamun Recipe: घर पर आसान तरीके से बनाएं सॉफ्ट और रसदार काला जामुन. सिर्फ कुछ सामग्री और 15 मिनट में तैयार करें यह लाजवाब और रसीली मिठाई जो हर किसी को पसंद आएगी.

विज्ञापन

Kala Jamun Recipe: गुलाब जामुन से मिलता-जुलता लेकिन अपने गहरे रंग और अनोखे स्वाद के कारण काला जामुन हर किसी का दिल जीत लेता है. अगर आप भी सोचते हैं कि हलवाई जैसे सॉफ्ट और रसीले काला जामुन घर पर बनाना मुश्किल है तो ऐसा नहीं है.इस आसान रेसिपी को अपनाकर आप सिर्फ 15 मिनट में ऐसे काला जामुन बना सकते हैं जिन्हें खाकर कोई यकीन नहीं करेगा कि ये घर पर बने हैं. तो हो जाइए तैयार इस रेसिपी को नोट करने के लिये.

सामग्री

  • पनीर (छेना) – 200 ग्राम
  • मैदा – 3 टेबलस्पून
  • बेकिंग पाउडर – 1/4 टीस्पून
  • दूध – 2-3 टेबलस्पून (जरूरत अनुसार)
  • चीनी – 2 कप
  • पानी – 3 कप
  • इलायची पाउडर – 1/2 टीस्पून
  • तेल या घी – तलने के लिए

बनाने का तरीका

  • पनीर को हाथ से अच्छी तरह मसल लें.
  • उसमें मैदा और बेकिंग पाउडर डालें, और थोड़ा-थोड़ा दूध डालकर नरम आटा बना लें.
  • आटे से छोटे-छोटे गोल गेंद बनाएं.
  • एक पैन में पानी और चीनी डालकर उबालें, उसमें इलायची डालें और चाशनी तैयार करें.
  • कड़ाही में तेल या घी गरम करें धीमी आंच पर गोल गेंदें सुनहरा होने तक तलें.
  • तले हुए जामुन तुरंत चाशनी में डाल दें और 10 से 15 मिनट पकाएं ताकि वे फूल जाएं.
  • ठंडा या गरम परोसें.

Also Read : Instant Rice Flour Dosa Recipe: बस 5 मिनट में ऐसे बनाएं कुरकुरे और स्वादिष्ट चावल के आटे के डोसे

Also Read : Moringa Paratha Recipe: सहजन के पत्तों से बनाएं टेस्टी और हेल्दी पराठा,नोट करें रेसिपी

Also Read : Leftover Rice Recipes: बचे हुए चावल से बनाएं क्रिस्पी कटलेट्स,कुछ मिनटों में होगा तैयार

Also Read :Mango Pickle Recipe: कच्चे आम से ऐसे बनाएं चटपटा अचार,हर कोई मांगेगा बार-बार

Also Read :Jaggery Tamarind Chutney Recipes: बिना खजूर के ऐसे बनायें गुड़-इमली की खट्टी-मीठी चटनी,जानें बनाने की सरल रेस्पी

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola