झारखंड का यह है गुमनाम साग, एक बार बनाकर खा लें, उंगलियां चाटते रह जाएंगे

बेंग साग, Pic Credit- Facebook
Jharkhand Saag: झारखंड में कई ऐसे साग हैं जिसके बारे में बहुत से कम लोगों को जानकारी है. इसमें से एक बेंग साग भी है जो न सिर्फ खाने में फायदेमंद होता है बल्कि इसे बनाना भी बेहद आसान है.
Jharkhand Saag, Beng Saag: झारखंड में 70 से अधिक किम्स के साग पाये जाते हैं जो न सिर्फ खाने में टेस्टी होता है बल्कि इसमें कई तरह के औषधीय गुण भी मौजूद होते हैं. इनमें से कई ऐसे होते हैं जिसके बारे में बहुत से लोग नहीं जानते हैं. न ही इसका नाम कभी लोगों ने सुना है. एक ऐसा ही साग है जिसे लोग बेंग साग के नाम से जानते हैं. यह झारखंड ग्रामीण इलाकों में बेहद फेमस है. इसे आलू के साथ बनाने से न सिर्फ इसका स्वाद दोगुणा हो जाता है. इसे बनाना बेहद आसान है.
आवश्यक रेसेपी
- आवश्यकता अनुसार बेंग साग
- 1 कप प्याज बारीक कटा हुआ
- 1 टमाटर बरीक कटा हुआ
- 2 मध्यम आकार के आलू, 2 हरी मिर्च
- 2 टी स्पून तेल
- 1/2 टीस्पून जीरा पाउडर
- 1/2 टीस्पून धनिया पाउडर
- 1/2 टीस्पून हल्दी पाउडर
- 1 टमाटर
बनाने की विधि
- बेंग साग बनाने के लिए सबसे पहले बरीक तरीके प्याज टमाटर को छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें.
- इसके बाद साग को भी बेहद बरीकी से काट लें और आलू को भी 4 से 6 टुकड़ों में कटिंग कर लें.
- फिर गैस को मीडियम आंच पर रखकर पैन को गर्म कर लें इसके बाद उसमें तेल डालें. तेल को गर्म होने दें.
- इसके बाद प्याज, मिर्च को इसमें डाल लें, और उसे ब्राउन होने तक भूनते रहे.
- अब नमक, जीरा पाउडर और धनिया पाउडर डालकर 2-4 मिनट तक ढककर पका लें.
- अब आलू और साग को एक साथ डालकर अच्छी तरह से भूने
- इसके बाद टमाटर डालकर 5 मिनट तक ढककर पका लें, फिर थोड़ी देर बाद ढक्कन हटाकर देखें तो पाएंगे कि साग पूरी तरह से पक चुका है.
- अब आंच को बंद कर दें
बेंग साग खाने के फायदे
- बेंग साग में एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद रहता है जो शरीर को हेल्दी और फिट रखने में मदद करता है
- इसके सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत रहता है जो आपको बीमारी से लड़ने में मदद करता है
- बेंग साग के एक फायदा यह भी है कि यह मेंटल स्ट्रेस को कम करता है
- कई लोगों का तो यह भी मानना है कि यह यादश्त को तेज करता है, इसके अलावा यह त्वाचा संबंधी बीमारियों के लिए भी मददगार रहता है
Also Read: Chole Bhature Recipe: छोले भटूरे के हो जाएंगे आप भी दीवाने, जब घर पर बनाओगे इस सीक्रेट रेसिपी से
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




