विंटर वैकेशन का बना रहे हैं प्लान तो Netarhat की वादियों में मिलेगा आपको सुकून, जानिए कब-कैसे पहुंचें
Published by : Shaurya Punj Updated At : 09 Nov 2022 3:06 PM
Jharkhand Foundation day 2022: झारखंड में वैसे तो कई पर्यटन स्थल हैं, पर नेतरहाट का नाम सुनकर आंखों में एक चमक जाग जाती है.झारखंड में एक जगह है नेतरहाट. इस जगह के बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं. नेतरहाट में आदिवासियों की संख्या ज्यादा है और इसके अधिकतर हिस्से में घने जंगल का फैलाव है.
Jharkhand Foundation day 2022: झारखंड की स्थापना के 22 वर्ष होने जा रहे हैं. इन 22 वर्षों में राज्य का पर्यटन क्षेत्र विकसित हुआ है. राज्य में वैसे तो कई पर्यटन स्थल हैं, पर नेतरहाट का नाम सुनकर आंखों में एक चमक जाग जाती है. यकिन मानिए अगर आप नेहरहाट की सुंदरता निहारेंगे तो उत्तराखंड-हिमाचल को भूल जाएंगे.
झारखंड में एक जगह है नेतरहाट. इस जगह के बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं. नेतरहाट में आदिवासियों की संख्या ज्यादा है और इसके अधिकतर हिस्से में घने जंगल का फैलाव है. इस घने जंगल में आपको साल, सागवान, सखुआ और बांस के पेड़ ज्यादा मिलेंगे. यहां की जो भाषा है उसमें नेतरहाट का मतलब होता है बांस का बाजार. बांस के पेड़ के बारे में तो आप जानते ही होंगे यह लंबे खुशबूदार पेड़ होते हैं. कहते हैं कि इस जगह को प्रकृति ने बहुत ही खूबसूरत ढंग से संवारा है. यह समुद्र सतह से 3622 फीट की ऊंचाई पर स्थित है. रांची से यह करीब 150 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है.
फ्लाइट से
अगर आप फ्लाइट से नेतरहाट जाना चाहते हैं तो सबसे नजदीकी एयरपोर्ट रांची है. आपको देश के बड़े-बड़े शहरों से रांची के लिए फ्लाइट मिल जाएगी. रांची एयरपोर्ट से नेतरहाट की दूरी लगभग 156 किमी. है. आप वहाँ से टैक्सी बुक करके नेतरहाट जा सकते हैं या फिर रांची से बस भी नेतरहाट के लिए चलती है.
अगर आप ट्रेन से नेतरहाट जाने का मन बना रहे हैं तब भी आपको रांची आना पड़ेगा. नेतरहाट से सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन रांची है. रांची से आप टैक्सी से नेतरहाट पहुँच सकते हैं.
अगर आप वाया रोड नेतरहाट जाना चाहते हैं तो इसके दो तरीके हैं. पहला तो आप खुद की गाड़ी से नेतरहाट जा सकते हैं. दूसरा, आप रांची से बस या टैक्सी से नेतरहाट जा सकते हैं. रांची से नेतरहाट के लिए रोजाना बस चलती है.
नेतरहाट का सनसेट व सनराइज देखने के लिए देश भर से पर्यटक आते हैं. फिलवक्त राज्य समेत विभिन्न देशों से आए पर्यटकों की भीड़ यहां दिन भर देखने को मिल रही है.
नेतरहाट से सनसेट प्वाइंट की दूरी लगभग 10 किमी है. यहां सनसेट का बेहद खूबसूरत नजारा दिखाई देता है. डूबते सूरज के अद्भुत नजारे और उसकी मद्धिम रोशनी से सुनहरा होता असमान के सुंदर नजारे को देखने के लिए पर्यटक सनसेट प्वाइंट पर समय से पहले ही जमा होने लगते हैं.
नेतरहाट से 68 किमी. की दूर लोध वाटरफाॅल इस हिल स्टेशन की खूबसूरती में चार चाँद लगा देता है. लगभग 468 फीट ऊँचा ये झरना झारखंड का सबसे ऊँचा झरना है. जब आप यहाँ आएंगे तो इस जगह की खूबसूरत देखकर पागल हो जाएंगे. ये जगह आपको बेहद सुकून देगी. ऊँचाई से गिरते पानी का नजारा आपका मन मोह लेगा. ये जगह झारखंड की सबसे खूबसरत जगहों में से एक मानी जाती है. आदिवासियों की परंपरा को भी आप इस जगह पर देख पाएंगे. अगर आप लोध वाटरफाॅल जाएंगे तो इसकी खूबसूरती का अंदाजा लगा पाएंगे.
जहाँ पहाड़ हों और ट्रेक न हो सके, ऐसा हो ही नहीं सकता. नेतरहाट का पहाड़ चीड़ के जंगलों से घिरा हुआ है. अगर आप नेतरहाट में कुदरत की खूबसूरती और ऐडवेंचर करना चाहते हैं तो आपको यहाँ ट्रेक करना चाहिए. नेतरहाट, ट्रेक के लिए अच्छी जगह है. यहाँ के जंगल आपको बेहद खूबसूरत लगेंगे. वैसे भी प्रकृति की तो हर एक चीज खूबसूरत है. जब आप पहाड़ की ऊँचाई से नेतरहाट की खूबसूरती देखेंगे तो यकीन मानिए आपको झारखंड से प्यार हो जाएगा.
नेतरहाट में एक खूबसूरत गार्डन है, नाशपति गार्डन. यहाँ आप नेतरहाट की एक अलग खूबसूरती से रूबरू होंगे. इस गार्डन में चारों तरफ फूल ही फूल दिखाई देंगे. जिनकी खूबसूरती को देखकर आप मन खुश हो उठेगा. यहाँ से जाने के बाद भी नाशपति का ये खूबसूरत गार्डन आपके जेहन में बना रहेगा. अक्सर लोग नेतरहाट आते हैं लेकिन इस जगह पर जाना भूल जाते हैं. अगर आप नेतरहाट आते हैं तो इस जगह को अपनी बकेट लिस्ट में जरूर रखना चाहिए.
यहां पर यूं तो सालों भर सैलानियों का आना-जाना होता है, लेकिन नवंबर से मार्च तक देश-विदेश के सैलानी यहां की मनोरम छटा देखने के लिए इंतजार करते हैं. यहां सबसे अधिक सनसेट प्वांट सैलानियों को भाता है. इसके अलावा जल प्रपात, टेढ़े-मेढ़े रास्ते, रंग बिरंगे पक्षियों का संगम और कहीं भी देखने को नहीं मिलता है.
सीजन में यहां के होटल और रेस्टोरंट में काफी भीड़ बढ़ जाती है. देश-विदेश के सैलानी यहां की मनोरम वादियों का आंनद लेने के लिए कई दिनों तक यहां समय बिताते हैं. इसके कारण यहां के होटल एवं रेस्टोरंट मालिकों की चांदी रहती है. इसके अलावा छोटे दुकानदारों की भी बिक्री बढ़ जाती है. होटल संचालक मनोज कुमार ने कहा कि हमलोगों की जीविका सैलानियों पर ही टिकी है. खूबसूरत जगह होने के कारण यहां सैलानी दूर-दूर से आते हैं. कई सैलानी एडवांस बुकिंग कर देते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










