ePaper

Jayphal For Skincare: जायफल के इस्तेमाल से लाएं चेहरे पर निखार, ऐसे करें इस्तेमाल

Updated at : 06 Mar 2025 4:08 PM (IST)
विज्ञापन
Jayphal For Skincare

Jayphal For Skincare

Jayphal For Skincare: जायफल का इस्तेमाल करने से आपको अपने चेहरे पर एक प्राकृतिक ग्लो मिलेगा और आपकी त्वचा स्वस्थ और चमकदार दिखेगी. इसलिए आज हम आपको बताएंगे कि आप कैसे जायफल का इस्तेमाल कर अपने चेहरे पर निखार ला सकते हैं.

विज्ञापन

Jayphal For Skincare: जायफल एक प्राकृतिक मसाला है जो न केवल खाने में स्वाद बढ़ाता है बल्कि त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद है. जायफल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और मिनरल्स त्वचा को स्वस्थ, चमकदार और मुलायम बनाने में मदद करते हैं. यह एक नेचुरल स्किन टॉनिक की तरह काम करता है जो स्किन को डिटॉक्सीफाई करने में मदद करता है और त्वचा की समस्याओं को दूर करने में मदद करता है. जायफल का इस्तेमाल करने से आपको अपने चेहरे पर एक प्राकृतिक ग्लो मिलेगा और आपकी त्वचा स्वस्थ और चमकदार दिखेगी. इसलिए आज हम आपको बताएंगे कि आप कैसे जायफल का इस्तेमाल कर अपने चेहरे पर निखार ला सकते हैं.

जायफल और शहद का फेस मास्क

जायफल का इस्तेमाल करने के लिए जायफल को पीस लें. फिर इसमें 1 चम्मच  शहद मिलकर एक फेस मास्क तैयार कर लें.  इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट के बाद धो लें.  

यह भी पढ़ें: Coffee Benefits For Skin: स्किन के लिए कॉफी वरदान से कम नहीं, इसके फायदे जानकार आप भी करेंगे इसका इस्तेमाल

यह भी पढ़ें: Instant Face Glow Skincare: पार्टी में जाने से पहले बस ये टू स्टेप स्किनकेयर कर लें, हर कोई पूछेगा ग्लो की राज

जायफल और दही का फेस पैक

आप जायफल और दही से फेस पैक बनाकर भी अपने चेहरे पर ग्लो ला सकते हैं. इसके लिए जायफल को पीस लें और इसे दही के साथ मिलाकर एक फेस पैक बना लें. अब इसे अपने पूरे चेहरे पर इसे अपने चेहरे पर 10-15 मिनट के लिए लगा लें. समय होने के बाद ठन्डे पानी से फेस वाश कर लें.

जायफल का तेल

जायफल का तेल बनाने के लिए, जायफल को बारीक पीस लें और नारियल तेल में मिला लें. अब इस तेल को अपने चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मालिश करें. इसके बाद ठन्डे पानी से चेहरा धो लें.

जायफल और नींबू का टॉनिक

जायफल और नींबू का टॉनिक बनाने के लिए, जायफल को बारीक पीस लें और नींबू के रस के साथ मिलाकर एक नेचुरल टॉनिक तैयार करें. इस टॉनिक को अपने चेहरे पर लगाएं और 5-10 मिनट के बाद गुनगुने पानी से धो लें. यह आपके चेहरे को चमकदार, स्वस्थ और ताजा बनाने में मदद करेगा.

यह भी पढ़ें: Coconut Oil Benefits: स्किन के लिए वरदान है नारियल के तेल, जानें चेहरे पर लगाने के फायदे

यह भी पढ़ें: Collagen Rich Foods: 40 की उम्र में 20 की दिखें, डाइट में शामिल करें इन कोलेजन रिच फूड्स को

विज्ञापन
Shubhra Laxmi

लेखक के बारे में

By Shubhra Laxmi

शुभ्रा लक्ष्मी लाइफस्टाइल और हेल्थ राइटर हैं। प्रभात खबर के साथ एक साल से जुड़ाव। हेल्थ, फैशन, फूड और न्यूमरोलॉजी में गहरी रुचि। इमोशनल डेप्थ और मोटिवेशनल इनसाइट्स के साथ लिखने का शौक।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola