ePaper

Jaya Kishori Quotes: सब्र रखों - भगवान के घर देर है, अंधेर नहीं

Updated at : 04 May 2025 8:38 AM (IST)
विज्ञापन
Jaya Kishori Quotes

Jaya Kishori Quotes

Jaya Kishori Quotes: प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता जया किशोरी का संदेश है – "भगवान के घर देर है, अंधेर नहीं." समय दें, मेहनत करें और सफलता का असली स्वाद चखें.

विज्ञापन

Jaya Kishori Quotes: प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता जया किशोरी जी के प्रवचनों में जीवन की सच्चाइयों और गहराई से जुड़ी बातें होती हैं, जो हर किसी को प्रेरणा देती हैं. उन्होंने जीवन, समय और सफलता को लेकर बेहद सुंदर बातें कही हैं. उनका यह संदेश न केवल आध्यात्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि आज के व्यस्त जीवन में मानसिक संतुलन और धैर्य बनाए रखने का सूत्र भी देता है.

“भगवान के घर देर है, अंधेर नहीं. आपको अपने आप को और भगवान को समय देना होगा. जिस चीज को जितना समय दोगे, उतना ही बेहतर परिणाम मिलेगा.”

जया किशोरी

Jaya Kishori Life Lessons: समय का महत्व

Jaya kishori quotes

जया किशोरी जी कहती हैं कि आज के युग में हर कोई जल्दबाजी में है. हर कोई तुरंत फल चाहता है, चाहे वो आध्यात्मिक साधना हो, शिक्षा हो या फिर करियर में सफलता. लेकिन वो समझाती हैं कि जीवन में हर अच्छी चीज को पकने, बनने और सुंदर रूप लेने के लिए समय देना जरूरी होता है.

उदाहरण के तौर पर वो कहती हैं, “स्वादिष्ट खाना बनाने में भी समय लगता है. उसे धीमी आंच पर पकाना पड़ता है, तब जाकर उसमें असली स्वाद आता है.” इसी तरह, जीवन की सफलता, आत्मिक शांति और भगवान से जुड़ाव पाने के लिए भी समय और धैर्य जरूरी है.

Jaya Kishori on Success: आसानी से मिली सफलता की तुलना

Jaya kishori

जया किशोरी जी यह भी स्पष्ट करती हैं कि जो सफलता हमें मेहनत से मिलती है, उसकी खुशी और संतोष कहीं ज्यादा होता है. आसान रास्तों से मिली कामयाबी ज्यादा दिनों तक टिकती नहीं और उसमें वो संतुष्टि नहीं मिलती, जो कठिनाईयों का सामना कर के प्राप्त की गई उपलब्धियों में होती है.

धैर्य और श्रद्धा की शक्ति

उनका संदेश यह है कि भगवान कभी किसी की मेहनत को व्यर्थ नहीं जाने देते. अगर आज आपको अपने जीवन में कोई परिणाम नहीं मिल रहा है, तो इसका मतलब यह नहीं कि भगवान ने आपको छोड़ दिया है. उन्हें समय दो, खुद को समय दो और अपने प्रयासों को जारी रखो. समय आने पर सब कुछ मिलेगा.

Also Read: Jaya Kishori Quotes: दूसरों की राय लेने से पहले खुद से पूछो – क्या मुझे मैं पसंद हूं?

Also Read: Chanakya Niti: मूर्ख से बहस करना चेहरे पर बैठे मच्छर को मारने जैसा है- मच्छर मरे या न मरे आपको एक चांटा जरूर लग जाता है

Also Read: Sadhguru Relationship Advice: कैसे जानें कि कोई इंसान आपके लिए सही है या नहीं

विज्ञापन
Pratishtha Pawar

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola