ePaper

स्मार्ट लुक चाहिए? तो ये 5 फेस एक्सरसाइज आपकी जॉलाइन को बना देंगी शार्प और स्ट्रॉन्ग

Updated at : 01 Jul 2025 8:51 PM (IST)
विज्ञापन
Jawline Exercise

Pic Credit- Freepik

Jawline Exercise: शार्प जॉलाइन और स्मार्ट लुक पाना चाहते हैं? इसके लिए महंगे ट्रीटमेंट नहीं, बस कुछ आसान फेस एक्सरसाइज को अपनाएं. यह 5 सिंपल फेस एक्सरसाइज आपके चेहरे की चर्बी कम करके, मांसपेशियों को टोन करती हैं और आपकी जॉलाइन को नेचुरली शार्प और स्ट्रॉन्ग बनाती हैं. जानिए कैसे पाएं परफेक्ट फेस शेप सिर्फ घर बैठे.

विज्ञापन

Jawline Exercise: स्मार्टनेस के लिए चेहरे का निखार केवल जरूरी नहीं है बल्कि इसके लिए जॉलाइन का अहम रोल होता है. जॉलाइन यानी कि चेहरे के निचले हिस्से की रूपरेखा जो ठोड़ी और गर्दन के बीच में होती है. शार्प और डिफाइन्ड जॉलाइन सिर्फ लुक को ही नहीं, बल्कि आत्मविश्वास को भी बढ़ाती है. यह चेहरे को यंग, फिट और बैलेंस्ड दिखाने में मदद करती है. अच्छा जॉलाइन पाने के लिए आपको महंगे ट्रीटमेंट की नहीं, बल्कि कुछ आसान फेस एक्सरसाइज की जरूरत है, जो आप आराम से घर पर भी कर सकते हैं. आईए जानते हैं 5 ऐसी सिंपल फेस एक्सरसाइज जो आपकी जॉलाइन को नेचुरली शार्प और स्ट्रॉन्ग बना देंगी.

किसिंग फेस पोज (Kiss and Tone)

यह आसान लेकिन असरदार एक्सरसाइज आपके गाल, जॉलाइन और नेक एरिया की मसल्स को टोन करती है. इस एक्सरसाइज को करने के लिए होंठों को आगे की ओर ऐसे पाउट किया जाता है जैसे किसी को किस करने जा रहे हों. बस इस पोज को 5-10 सेकंड तक होल्ड करें और फिर रिलैक्स करें. इस प्रक्रिया 15 बार दोहराएं. ऐसा करने से डबल चिन कम होती है और चेहरा स्लिम नजर आता है.

Also Read: Hair Fall Remedy: गुच्छे में जड़ रहे बालों की समस्या को न करें नजरअंदाज, गंजे होने से पहले ट्राई करें ये नुस्खे

O-शेप टोनिंग– (‘O’ Shape Toning)

‘O’ शेप फेस एक्सरसाइज चेहरे की निचली मांसपेशियों पर टारगेट करती है, जिससे जॉलाइन उभरकर आती है. इसके लिए होठों को गोल ‘O’ शेप में रखें और चेहरे पर हल्का तनाव लाएं. इस पोज को 10 सेकंड तक होल्ड करें और फिर सामान्य स्थिति में आ जाएं. यह एक्सरसाइज चेहरे को शार्प और फाइन टोन देती है.

बैलून फेस पफ – (Inflate to Sculpt)

बैलून फेस एक्सरसाइज चेहरे की मसल्स को कम कर उनकी मजबूती और शेप सुधारने में मदद करती है. इसके लिए गहरी सांस लें और मुंह को बैलून की तरह फुलाएं. इसे कम से कम 5 सेकंड होल्ड करें और फिर सांस छोड़ें. इसे 5-10 बार दोहराएं. इसका असर गालों की चर्बी कम करने किया जाता है.

जॉलाइन स्लाइड्स – (Left to Right Tightening)

यह स्लो मोशन मूवमेंट जबड़े की स्ट्रेंथ और फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाता है. इसे करने के लिए मुंह को बंद रखें और जबड़े को धीरे-धीरे पहले बाएं, फिर दाएं स्लाइड करें. इस मूवमेंट को 10–15 बार करें. यह एक्सरसाइज जॉलाइन की लाइनिंग को बेहतर बनाती है और फेस को स्लिम अपीयरेंस देती है.

च्युइंग एक्सरसाइज

इस एक्सरसाइज को करने के लिए आपको खाने की एक्टिंग करनी है. हालांकि आपको यह काम मुंह को बंद करना है और बिना कुछ खाए चबाने की नकल करें. इसे 20–30 बार करें.

Also Read: Name Personality: आपस में खूब लड़ते हैं इन दो नाम अक्षर के लोग, छोटी-छोटी बातों पर हो जाती है बहस

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola