Birthday Special Story: 6 August को जन्मे लोगों के लिए कैसा रहेगा साल, यहां जानें वर्षफल

Birthday Special Story: जिन जातकों का जन्म अगस्त माह में होता है उनके स्वभाव में कुछ विशेष ग्रहों का प्रभाव देखने को मिलता है.ज्योतिष के अनुसार, इस माह में जन्मे लोगों के ऊपर सूर्य ग्रह का प्रभाव देखने को मिलता है.
Birthday Special Story: आज 6 अगस्त (6 August ) है, सबसे पहले 6 अगस्त को जन्मे लोगों को जन्मदिन (6 August Birthday) की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. जिन जातकों का जन्म अगस्त माह में होता है उनके स्वभाव में कुछ विशेष ग्रहों का प्रभाव देखने को मिलता है.ज्योतिष के अनुसार, इस माह में जन्मे लोगों के ऊपर सूर्य ग्रह का प्रभाव देखने को मिलता है.साथ ही इनकी राशि सिंह होती है.ऐसे में चलिए जानते हैं अगस्त महीने में जन्मे लोग कैसे होते हैं और उनमें क्या कमियां और खूबियां होती हैं.
इस मूलांक से प्रभावित जातक चंचल स्वभाव के होते हैं. एक ही विषय पर अधिक चिंतन इनके स्वभाव के विपरीत होता है. प्रत्येक कार्य को व्यवस्थित एवं योजनाबद्ध तरीके से सम्पन्न करने में ये जातक कुशल होते हैं. कला, संगीत, सौन्दर्य के प्रति झुकाव जन्मजात होता है. लक्ष्य के प्रति ये जातक सदैव प्रयासरत रहते है. जीवन के ३३वें वर्ष में समाज में अपनी पहचान बनाने में सफल रहते है . आर्थिक दृष्टि से जीवन सुखमय व्यतीत होता है. दाम्पत्य जीवन सामान्य रहता है.
इस वर्ष विकास कार्यो में अवरोध आएंगे. समाज में आपके प्रति भ्रामक धारणा बन सकती है. विश्वासपात्रों से निराशा होगी. वर्ष उत्तराद्र्ध में चली आ रही बाधाओं में कमी आएगी. न्याय के क्षेत्र में विजय मिलेगी. आर्थिक क्षेत्र में सुधार आएगा. अभिन्न मित्र का सहयोग मिलेगा. रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता श्रम साध्य रहेगी. इंजीनियरिंग, एयर होस्टेस, होटल व्यवसाय, खाद्य विभाग, विदेशी मुद्रा विभाग आदि क्षेत्रों में करियर बनाने में सफलता मिलेगी. व्यावसायिक उन्नति एवं लाभ की दृष्टिï से वर्ष उत्तराद्र्ध अनुकूल रहेगा. विज्ञान, चिकित्सा, केमिस्ट आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानान्तरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा. आरोग्य सुख सामान्य रहेगा.
शुभ दिनांक : 1,4,6, 9, 15, 19, 22, 25
शुभ अंक : 1,5,10,16,24
शुभ वर्ष : 2023, 2025, 2032, 2035
ईष्टदेव : लक्ष्मी
शुभ रंग : नीला, गुलाबी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




