Janmashtami Rangoli Designs: कान्हा भी खुश होंगे ये खास 5 रंगोली डिजाइन देखकर, घर में आएगी पॉजिटिव एनर्जी
Published by : Sameer Oraon Updated At : 13 Aug 2025 6:12 PM
janmashtami rangoli designs (Pic Credit- Meta AI)
Janmashtami Rangoli Designs: जन्माष्टमी पर कान्हा के स्वागत में बनाएं ये खास 5 रंगोली डिजाइन जो न केवल घर की शोभा बढ़ाएंगे, बल्कि घर में सकारात्मक ऊर्जा भी लाएंगे. मटकी-बांसुरी, मोर पंख, राधा-कृष्ण और फूलों से बनी रंगोली के आइडियाज जानें और अपने घर को त्योहार के रंगों से सजाएं.
Janmashtami Rangoli Designs simple : जन्माष्टमी का पर्व भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में पूरे भारत में धूमधाम से मनाया जाता है. इस खास दिन पर मंदिरों, घरों और गलियों को फूल माला और लाइट से सजाया जाता है. लेकिन इस खास मौके पर अगर रंगोली न हो तो तो साजवट फीका लगने लगता है. कारण है इस पर्व में रंगोली का अपना विशेष महत्व होता है. क्योंकि यह न केवल घर की शोभा बढ़ाती है, बल्कि यह सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक भी माना जाता है. यदि आप इस जन्माष्टमी अपने घर में आकर्षक और थीम बेस्ड रंगोली बनाना चाहते हैं, तो यहां हम आपके लिए कुछ बेहतरीन रंगोली डिजाइनों के सुझाव लेकर आए हैं.
मटकी और बांसुरी डिजाइन
श्रीकृष्ण की पहचान उनकी मटकी और बांसुरी से होती है. पीले, नीले और हरे रंग का इस्तेमाल करके आप मटकी में दही और बांसुरी के साथ सुंदर डिजाइन बना सकते हैं.

मोर वाली रंगोली
मोर पंख भगवान कृष्ण का अभिन्न हिस्सा है. नीले और हरे रंग से बनी मोर पंख वाली रंगोली देखने में बेहद खूबसूरत लगती है और त्योहार की शोभा बढ़ाती है.

झूला थीम रंगोली
छोटे कृष्ण को झूले पर बैठे दिखाने वाली रंगोली डिजाइन बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी को पसंद आती है. क्योंकि इसमें हल्के और गहरे रंगों का कॉन्ट्रास्ट बहुत अच्छा प्रभाव डालता है.

राधा-कृष्ण सिलुएट डिजाइन
कृष्ण और राधा की सिलुएट (परछाई) वाली रंगोली आजकल काफी ट्रेंड में है. इसे फ्लोरल पैटर्न के साथ सजाकर और भी आकर्षक बनाया जा सकता है.

फूलों से बनी रंगोली
गुलाब, और गेंदे के फूलों से बनी रंगोली प्राकृतिक खुशबू और रंग दोनों देती है. यह न सिर्फ देखने में सुंदर लगती है बल्कि इसमें मेहनत भी कम है. अगर आप कम समय कम है तो यह आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प हो सकता है. इसके अलावा रंगोली के चारों तरफ फूलों से सजा हो और बीच में भगवान कृष्ण की तस्वीर हो तो यह और भी सुंदर लगेगा.

इन बातों का ध्यान रखना जरूरी
अगर आप रंगोली को और आकर्षक बनाना चाहते हैं तो आप हर डिजाइन में फूल और चावल के पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. हालांकि डिजाइन बनाते समय इन बातों का जरूर ध्यान रखें कि आपकी रंगोली में रंगों का संयोजन और पैटर्न का संतुलन सही तरीके से हुआ हो नहीं तो डिजाइन खराब लगेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










