Jamun Shots: हर घूंट में कमाल का स्वाद, मेहमानों के लिए बनाएं सेहतमंद जामुन शॉट्स

Updated:
विज्ञापन
jamun shots

jamun shots (ai image)

Jamun Shots: गर्मियों में ठंडा, स्वादिष्ट और हेल्दी पीना चाहते है, तो जामुन शॉट्स बेहतरीन ऑप्शन है. ये पाचन, डायबिटीज कंट्रोल के साथ त्वचा को भी निखारने में मदद करता है. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने के बारे में.

विज्ञापन

Jamun Shots: गर्मियों का मौसम जैसे ही आ जाता है, वैसे ही शरीर को ठंडक पहुंचाने वाली चीजों को खाने और पीने का मन करने लगता है. इस समय में अगर कुछ ऐसा मिल जाए जो न केवल ठंडा और स्वादिष्ट हो, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद हो तो बात ही कुछ ओर है. ऐसे में जामुन एक मौसमी फल है जो गर्मियों में आसानी से मिल जाता है. इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन्स, और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है. तो इस मौसम में अगर आप अपने मेहमानों को कुछ हटकर और हेल्दी सर्व करना चाहते है तो जामुन शॉट्स जरूर बनाएं. चलिए जानते है इस आर्टिकल में जामुन शॉट्स बनाने की विधि के बारे में.

जामुन शॉट्स बनाने की सामग्री (Ingredients to make Jamun Shots)

  • जामुन – 1 कप (धोकर बीज निकाल लें)
  • काला नमक – आधा छोटा चम्मच
  • पुदीना पत्ता – 5-7 
  • भुना जीरा पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • नींबू का रस – 1 बड़ा चम्मच
  • चीनी या शहद – स्वादानुसार 
  • ठंडा पानी – आधा  कप
  • बर्फ के टुकड़े – आवश्यकतानुसार

यह भी पढ़ें: Bread Uttapam Recipes: जब नाश्ते और बच्चों के टिफिन में देना हो कुछ अलग, तो बनाएं ये टेस्टी ब्रेड उत्तपम

जामुन शॉट्स बनाने की विधि (How to make Jamun Shots) 

  • सबसे पहले एक मिक्सर जार में जामुन, पुदीना पत्ता, काला नमक, भुना जीरा पाउडर, नींबू का रस और चीनी/शहद डालें. 
  • अब इसमें ठंडा पानी और थोड़े बर्फ के टुकड़े डालें. 
  • सभी चीजों को अच्छे से ब्लेंड कर लें जब तक स्मूद तैयार न हो जाएं. 
  • अब इस मिश्रण को एक छलनी की मदद से छान लें. 
  • अब इस जूस को छोटे-छोटे शॉट गिलास में डालें.
  • इसके बाद इसमें ऊपर से थोड़ा सा भुना जीरा और काला नमक छिड़कें.
  • अंत में पुदीने की पत्ती से सजाकर ठंडा-ठंडा परोसें. 

यह भी पढ़ें: Corn Capsicum Masala: बोरिंग लंच से पाएं छुटकारा, घर पर बनाएं टेस्टी और हेल्दी कॉर्न कैप्सिकम मसाला 

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola