Corn Capsicum Masala: बोरिंग लंच से पाएं छुटकारा, घर पर बनाएं टेस्टी और हेल्दी कॉर्न कैप्सिकम मसाला 

Edited by Priya Gupta
Updated:
विज्ञापन

corn capsicum masala (ai image)

Corn Capsicum Masala: क्या आप भी लंच में एक ही जैसा सब्जी खा-खाकर बोर हो गए है? तो ऐसे में आज हम आपके लिए बहुत टेस्टी और मजेदार सब्जी की रेसिपी लेकर आए है, जो आपको जरूर पसंद आएगा.

विज्ञापन

Corn Capsicum Masala: आजकल के भागदौड़ भरे लाइफ में हर किसी को कुछ हेल्दी और स्वादिष्ट खाने को मन करता है. हर लोग चाहते है खाना न सिर्फ सेहतमंद हो, बल्कि वे बनाने में भी बहुत आसान हो. ऐसे में आज हम आपको घर में कॉर्न कैप्सिकम मसाला बनाने के बारे में बताने जा रहें है. जो हमारे सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है. कॉर्न में फाइबर, विटामिन और मिनरल पाएं जाते है वहीं, शिमला में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन C की अच्छी मात्रा होती है. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने के विधि के बारे में विस्तार से. 

कॉर्न कैप्सिकम मसाला बनाने की सामग्री 

  • स्वीट कॉर्न – 1 कप
  • शिमला मिर्च (कैप्सिकम) – 1
  • प्याज, टमाटर और हरी मिर्च – 1 (बारीक कटा हुआ)
  • लहसुन – 2-3 कलियां (कटी हुई)
  • अदरक – आधा टुकड़ा (कटा हुआ)
  • जीरा पाउडर, धनिया पाउडर और काली मिर्च पाउडर – 1 चम्मच
  • हल्दी पाउडर – आधा चम्मच
  • नमक – स्वाद अनुसार
  • तेल – आवश्यकताअनुसार 
  • हरा धनिया – सजाने के लिए

यह भी पढ़ें: Fruit Jam: बिना केमिकल ताजे फलों से घर पर बनाएं टेस्टी फ्रूट जैम 

कॉर्न कैप्सिकम मसाला बनाने की विधि 

  • सबसे पहले एक बर्तन में तेल गरम करें. जब तेल गर्म हो जाए, उसमें बारीक कटा हुआ लहसुन और अदरक डालकर 1 से 3 मिनट तक भूनें. 
  • अब इसमें प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें. प्याज के भूनने के बाद इसमें टमाटर और हरी मिर्च डालें. 
  • फिर इसमें स्वीट कॉर्न और शिमला मिर्च (कैप्सिकम) डालें और सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें.
  • अब इसमें धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, हल्दी और काली मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिलाकर पकने दें. 
  • जब शिमला मिर्च और स्वीट कॉर्न अच्छे से पक जाएं, फिर इसमें नमक डालकर मिल लें. 
  • अब आपक बहुत ही स्वादिष्ठ सब्जी बनकर तैयार है, अब इसके ऊपर में धनिया पत्ता डालकर सर्व करें. 

यह भी पढ़ें: Rajbhog Ice Cream: स्वाद ऐसा कि भूल जाएंगे बाजार का स्वाद, बिना झंझट के घर पर बनाएं शाही राजभोग आइसक्रीम

यह भी पढ़ें: Gulab Jamun: अब बाजार जाने की जरूरत नहीं, घर पर बनाएं मिल्क पाउडर से टेस्टी गुलाब जामुन

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola