ePaper

Jaggery Kheer Recipe: चीनी छोड़िए गुड़ अपनाइए,बनाएं स्वादिष्ट और हेल्दी गुड़ की खीर

Updated at : 21 Jul 2025 9:06 PM (IST)
विज्ञापन
Jaggery Kheer Recipe: चीनी छोड़िए गुड़ अपनाइए,बनाएं स्वादिष्ट और हेल्दी गुड़ की खीर

Jaggery Kheer Recipe :चीनी छोड़िए और ट्राय कीजिए गुड़ से बनी ये आसान और स्वादिष्ट खीर रेसिपी. सेहतमंद और टेस्टी सिर्फ कुछ ही मिनटों में झट से होगा तैयार.

विज्ञापन

Jaggery Kheer Recipe: अगर आप मीठा खाना पसंद करते हैं लेकिन चीनी से परहेज करना चाहते हैं तो गुड़ वाली खीर आपके लिये परफेक्ट है. यह न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होती है बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है.गुड़ में आयरन, मिनरल्स और नैचुरल मिठास होती है जो खीर को हेल्दी बनाने के साथ-साथ सर्दियों में शरीर को गर्म रखने में मदद करती है. इस रेसिपी में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप कुछ आसान सामग्री से झटपट और टेस्टी गुड़ की खीर बना सकते हैं.

सामग्री

  • दूध – 1 लीटर
  • चावल – 1/4 कप (भीगे हुए, 15 मिनट)
  • गुड़ – 1/2 कप (कद्दूकस किया हुआ)
  • इलायची पाउडर – 1/2 छोटी चम्मच
  • ड्राय फ्रूट्स – बादाम, काजू, किशमिश (थोड़े से, कटे हुए)
  • देसी घी – 1 छोटी चम्मच (इच्छा अनुसार)

बनाने का तरीका

  • सबसे पहले चावल को धोकर 1520 मिनट के लिए भिगो दें.
  • अब एक भारी तले वाले बर्तन में दूध को उबालने रखें.
  • दूध उबलने लगे तो उसमें चावल डालें और धीमी आंच पर पकाएं.
  • चावल अच्छे से पकने तक खीर को लगातार चलाते रहें.
  • जब चावल पक जाए और दूध थोड़ा गाढ़ा हो जाए, तो गैस धीमी कर दें.
  • अब गुड़ डालें और धीरे-धीरे मिलाएं (ध्यान रखें दूध बहुत ज्यादा गर्म न हो वरना फट सकता है).
  • इलायची पाउडर और ड्राय फ्रूट्स डालकर अच्छे से मिला लें.
  • 2-3 मिनट और पकाएं, फिर गैस बंद कर दें.
  • आप इसे गर्म भी खा सकते हैं और ठंडा करके भी सर्व कर सकते हैं.
  • ऊपर से थोड़े बादाम या पिस्ता डाल दें तो और भी स्वाद बढ़ जाता है.

Also Read : Instant Rice Flour Dosa Recipe: बस 5 मिनट में ऐसे बनाएं कुरकुरे और स्वादिष्ट चावल के आटे के डोसे

Also Read : Moringa Paratha Recipe: सहजन के पत्तों से बनाएं टेस्टी और हेल्दी पराठा,नोट करें रेसिपी

Also Read : Leftover Rice Recipes: बचे हुए चावल से बनाएं क्रिस्पी कटलेट्स,कुछ मिनटों में होगा तैयार

Also Read :Mango Pickle Recipe: कच्चे आम से ऐसे बनाएं चटपटा अचार,हर कोई मांगेगा बार-बार

Also Read :Jaggery Tamarind Chutney Recipes: बिना खजूर के ऐसे बनायें गुड़-इमली की खट्टी-मीठी चटनी,जानें बनाने की सरल रेस्पी

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola