International Yoga Day 2024: पीएम मोदी ने AI मॉडल के जरिए बताया त्रिकोणासन का महत्व, देखें VIDEO

International Yoga Day 2024
International Yoga Day 2024: अंतराष्ट्रीय य��ग दिवस से पहले पीएम मोदी रोज शेयर कर रहे हैं अपना एक खास एआई मॉडल वीडियो, आज के वीडियो में उन्होंने बताया है त्रिकोणासन का महत्व.
International Yoga Day 2024: 21 जून का दिन पूरे विश्वभर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है, दरअसल योग एक ऐसी प्रक्रिया है जो हमारे शरीर को शांत और स्वास्थ्य बनाने में काफी मदद करता है. हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी हमेशा योग करते हैं और देशवासियों को इसके प्रति प्रेरित भी करते रहते हैं. पीएम मोदी यह भी बताते हैं कि इस उम्र में उनके इतने फिट होने के पीछे योग का एक बड़ा हाथ है. ऐसे में पीएम मोदी ने अंतरराष्ट्रीय दिवस के पहले रोज एक वीडियो शेयर करना शुरू किया है जिसमें हर रोज वो अपने एक एआई मॉडल के जरिए एक नया आसान सिखाते हैं और उसके फायदे बताते हैं. आज के वीडियो में उन्होंने त्रिकोणासन नाम का एक आसान शेयर किया है जिससे हमारे पीठ और कंधे मजबूत होते हैं, साथ ही इस आसन से हमारी एकाग्रता भी बढ़ती है. पीएम मोदी द्वारा शेयर किए इस वीडियो से आप भी इस आसन को सीख सकते हैं और रोजाना अपने रूटीन में शामिल कर सकते हैं.
Also Read: International Yoga Day 2024: योग दिवस के लिए पीएम मोदी हैं तैयार, सीखें उनसे ये खास आसन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










