Instant Green Chilli Garlic Chutney: झटपट बनाएं हरी मिर्च लहसुन की चटपटी चटनी, बस 3 चीजों से

Instant Green Chilli Garlic Chutney: मिनट में बनाएं तीखी और चटपटी हरी मिर्च लहसुन की चटनी वो भी सिर्फ 3 चीजों से.यह झटपट बनने वाली चटनी पराठे, दाल-चावल और स्नैक्स के साथ परफेक्ट है.
Instant Green Chilli Garlic Chutney: अगर आप हर खाने के साथ कुछ तीखा, चटपटा और झटपट तैयार होने वाला ढूंढ रहे हैं तो ये हरी मिर्च लहसुन की इंस्टेंट चटनी आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है.बस 3 सिंपल चीजों से बनने वाली ये चटनी न सिर्फ स्वाद में तेज है बल्कि पराठा, दाल-चावल या स्नैक्स के साथ इसे खाकर आप उंगलियां चाटते रह जाएंगे. इस रेसिपी की सबसे खास बात यह है कि इसमें कोई झंझट नहीं, कोई लंबी तैयारी नहीं और तेल भी नहीं .चलिये जानते हैं कि कैसे बनाये जायें.
सामग्री
- हरी मिर्च – 8 से 10 (कटी हुई)
- लहसुन की कलियां – 10 से 12
- नींबू का रस – 1 से 2 चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
बनाने का तरीका
- हरी मिर्च और लहसुन को धोकर काट लें.
- एक मिक्सी में हरी मिर्च, लहसुन, नमक और नींबू का रस डालें.
- बिना पानी डाले इन सबको पीस लें.
- जब चटनी दरदरी या स्मूद हो जाए, तो जार में निकाल लें.
- पराठा, दाल-चावल, पकौड़े, या रोटी के साथ.
Also Read : Veg Momos: मोमोज लवर्स के लिए परफेक्ट रेसिपी,हर कौर में खुशबू और स्वाद
Also Read :Mango Pickle Recipe: कच्चे आम से ऐसे बनाएं चटपटा अचार,हर कोई मांगेगा बार-बार
Also Read :Litti Chokha Recipe: होली के रंग में रंगा लिट्टी चोखा, स्वाद ऐसा कि दिल बोले वाह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




