नाश्ते में बनाएं खीरा इडली, मालविका ने बताया बनाने का तरीका

Updated at : 14 Mar 2026 4:46 PM (IST)
विज्ञापन
cucumber idli

खीरा इडली (इमेज- इंस्टाग्राम@thespicystory)

Instant Cucumber Idli: खीरा से आपने सलाद और रायता को जरूर ट्राई किया होगा. अगर आप खीरा से कुछ अलग रेसिपी ट्राई करना चाहते हैं तो आप इडली बना सकते हैं.

विज्ञापन

Instant Cucumber Idli: इडली को आमतौर पर चावल और उड़द दाल से बनाया जाता है. इस तरह से इडली बनाने में काफी टाइम लग जाता है क्योंकि चावल और दाल को भिगोना पड़ता है फिर इसे फर्मेंट करना पड़ता है. अगर आप झटपट से इडली तैयार करना चाहते हैं तो आप इंसटेंट खीरा इडली को तैयार कर सकते हैं. इसकी रेसिपी कंटेंट क्रिएटर मालविका ने इंस्टाग्राम अकाउंट @thespicystory पर शेयर की है. 

इडली बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • खीरा- 1
  • रवा- 1 कप + 1 चौथाई कप 
  • दही आधा कप
  • अदरक- आधा छोटी चम्मच 
  • हरी मिर्च- 1 
  • करी पत्ता- 8- 10
  • धनिया पत्ती 1 चम्मच
  • काली मिर्च- स्वादानुसार
  • नमक- स्वादानुसार
  • पानी- 1 कप
  • तेल- 1 चम्मच
  • राई- एक चौथाई छोटी चम्मच
  • उड़द दाल- एक चौथाई छोटी चम्मच
  • चना दाल- एक चौथाई छोटी चम्मच
  • हींग 
  • सूखी लाल मिर्च- 2-4 
  • काजू- 3-4 
  • कद्दूकस किया हुआ नारियल

इडली बनाने की विधि

  • इडली बनाने के लिए सबसे पहले आप खीरा को कद्दूकस कर लें. हाथों से दबाकर पानी निचोड़ लें. 
  • खीरा को एक बर्तन में डाल दें. इसमें आप रवा को डाल दें. फिर दही, कद्दूकस किया हुआ नारियल को डाल दें.
  • फिर इसमें आप धनिया पत्ती, अदरक, करी पत्ता, काली मिर्च का पाउडर और नमक को डाल दें.
  • इसके बाद पानी डालकर सभी चीजों को मिक्स कर लें. 
  • इसे आप ढककर 15 मिनट के लिए रख दें.
  • इसके बाद आप एक छोटे पैन में तेल डाल दें. इसमें आप राई, हींग, चना दाल, उड़द दाल और लाल मिर्च को डाल दें. इसमें आप कटे हुए काजू के टुकड़ों को डाल दें.
  • तड़के को मिश्रण में डालें और मिक्स करें. इसके बाद आप इडली के सांचे में तेल लगा लें. इसमें आप मिश्रण को डालें. इसे आप 8 से 10 मिनट तक स्टीम कर लें. 
  • तैयार इडली को आप चटनी के साथ सर्व करें. 

यह भी पढ़ें: Suji Dumplings Recipe: बच्चों के लिए हेल्दी इवनिंग स्नैक की है तलाश? ट्राई करें ये लो कैलोरी डम्पलिंग्स रेसिपी

यह भी पढ़ें: Sabudana Halwa Recipe: घर पर बनाएं स्वादिष्ट साबूदाना हलवा, सेहत और मिठास का परफेक्ट कॉम्बो

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola