ePaper

Instant Aloo Puri Recipe: अब मिनटों में बनाएं फूली-खस्ता आलू पुरी, जानें आसान तरीका

Updated at : 26 Jun 2025 4:18 PM (IST)
विज्ञापन
Instant Aloo Puri Recipe: अब मिनटों में बनाएं फूली-खस्ता आलू पुरी, जानें आसान तरीका

Instant Aloo Puri Recipe: मिनटों में बनाएं फूली-खस्ता और स्वाद से भरपूर आलू पुरी.जानें सिंपल तरीका बिना सब्जी के भी मजेदार नाश्ते के लिए.

विज्ञापन

Instant Aloo Puri Recipe: सुबह का नाश्ता हो या शाम की भूख आलू पुरी हर किसी की फेवरेट होती है. लेकिन अक्सर इसे बनाने में समय और मेहनत दोनों लगते हैं. अब भूल जाइए घंटों की तैयारी और ट्राई कीजिए ये इंस्टेंट आलू पुरी. न तो अलग से सब्जी बनाने की झंझट न कोई लंबा इंतजार. सिर्फ कुछ बेसिक सामग्री और हमारा आसान तरीका अपनाएं और तैयार करें स्वाद से भरपूर ब्रेकफास्ट.

सामग्री

  • गेहूं का आटा – 2 कप
  • उबले हुए आलू – 2 (मैश किए हुए)
  • नमक – स्वादानुसार
  • लाल मिर्च पाउडर – ½ छोटा चम्मच
  • हल्दी – ¼ छोटा चम्मच
  • अजवाइन – ½ छोटा चम्मच
  • हरा धनिया – 1 बड़ा चम्मच (कटा हुआ)
  • तेल – मोयन के लिए 1 बड़ा चम्मच + तलने के लिए

बनाने का आसान तरीका

  • एक बर्तन में आटा लें और उसमें मैश किए हुए आलू, नमक, मसाले, अजवाइन और हरा धनिया डालें.
  • 1 बड़ा चम्मच तेल डालें और थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सख्त आटा गूंथ लें.
  • छोटे गोले बनाएं बेलन से बेलें.
  • गरम तेल में एक-एक करके पुरी तलें.जब तक वो फूली और सुनहरी न हो जाए.

Also Read : Ginger Chutney Recipe:सिर्फ 5 मिनट में बनाएं तीखी और टेस्टी अदरक की चटनी’

Also Read : Moringa Paratha Recipe: सहजन के पत्तों से बनाएं टेस्टी और हेल्दी पराठा,नोट करें रेसिपी

Also Read : Leftover Rice Recipes: बचे हुए चावल से बनाएं क्रिस्पी कटलेट्स,कुछ मिनटों में होगा तैयार

Also Read :Mango Pickle Recipe: कच्चे आम से ऐसे बनाएं चटपटा अचार,हर कोई मांगेगा बार-बार

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola