गर्मियों में इमली से बनाएं ये खट्टा-मीठा पन्ना
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 18 Mar 2026 4:29 PM
इमली पन्ना (इमेज-इंस्टाग्राम@the.food.talks)
Imli Panna: इमली का इस्तेमाल करके आपने चटनी तो खाया होगा. अगर आप चटनी के अलावा कुछ और बनाना चाहते हैं तो इस आर्टिकल में आप इमली से ड्रिंक बनाने के बारे में जान पाएंगे.
Imli Panna: गर्मियों की चिलचिलाती धूप में अगर कुछ खट्टा-मीठा और ठंडक देने वाला ड्रिंक मिल जाए, तो दिन बन जाता है. इस मौसम में कच्चे आम का इस्तेमाल करके कई ड्रिंक बनाए जाते हैं. अगर आप आम से हटकर कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो आप इमली से ड्रिंक बना सकते हैं. इमली का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. इमली का इस्तेमाल करके आप टेस्टी ड्रिंक इमली पन्ना बना सकते हैं. इमली पन्ना बनाना भी बेहद आसान है और इसमें इस्तेमाल होने वाली सामग्री भी आसानी से घर में मिल जाती है. दोपहर की गर्मी हो या मेहमानों के लिए कुछ अलग परोसना हो, ये ड्रिंक एक अच्छा ऑप्शन है. इस आर्टिकल में आप इमली पन्ना को बनाने के बारे में जान पाएंगे. इसे ठंडा-ठंडा सर्व करें. इस ड्रिंक को बनाने की रेसिपी को इंस्टाग्राम अकाउंट @the.food.talks पर शेयर किया गया है.
इमली पन्ना बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- इमली- एक चौथाई कप
- भुना हुआ जीरा पाउडर- 1 टीस्पून
- गुड़- एक चौथाई कप
- चाट मसाला- 1 चम्मच
- पुदीने की पत्तियां- मुट्ठी भर
- नमक- स्वादानुसार
इमली पन्ना को कैसे तैयार करें?
- इमली पन्ना बनाने के लिए आप इमली को लें. इसे आप एक बर्तन में डाल दें. अब आप इसमें भुना हुआ जीरा पाउडर और गुड़ को डाल दें. इसे आप गुनगुने पानी में 20 मिनट के लिए भिगो दें.
- इसके बाद आप इमली को अच्छी तरह मसलकर छन्नी से छान लें. इसमें चाट मसाला, पुदीने की पत्तियां और स्वादानुसार नमक डालें. आप अपने टेस्ट के हिसाब से मिठास को सेट कर सकते हैं.
- अब इस मिश्रण में 2 गिलास ठंडा पानी और बर्फ डालें. इसे गिलास में निकालकर सर्व करें.
यह भी पढ़ें: Makai Pyaz Ka Chilla: ठंड में बनाना है जल्दी ब्रेकफास्ट, ट्राई करें स्वादिष्ट मकई प्याज का चीला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










