Independence Day 2024: स्वतंत्रता दिवस पर अपने परिवार के साथ इस तरह बिताएं समय, बच्चों को दें ये सीख
Published by : Saurabh Poddar Updated At : 14 Aug 2024 1:45 PM
independence-day
Independence Day 2024: अगर आप इस स्वतंत्रता दिवस अपने परिवार के साथ समय बिताने की सोच रहे हैं तो आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप किस तरह से इस दिन का जश्न मना सकते हैं. चलिए जानते हैं.
Independence Day 2024 Celebration: देखते ही देखते स्वतंत्रता दिवस हमारे नजदीक आता जा रहा है ऐसे में बच्चों से लेकर बड़ों के बीच एक जश्न का माहौल देखा जा सकता है. सभी स्कूलों से लेकर सरकारी और प्राइवेट ऑर्गनाइजेशंस में झंडा फहराने को लेकर तैयारियां की जा रही हैं. ऐसे में इस स्वतंत्रता दिवस अगर आपकी छुट्टी है और आप अपने बच्चों के साथ समय बिताना चाहते हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप इस खास दिन को काफी अच्छे तरीके से सेलिब्रेट कर सकते हैं.
सभी के साथ फहराएं झंडा
अगर आप देश के इस खास दिन को अपने परिवार के साथ मिलकर और भी ज्यादा खास बनाना चाहते हैं तो ऐसे में सभी के साथ मिलकर अपने घर पर झंडा फहरा सकते हैं. केवल यहीं नहीं, आप सभी साथ मिलकर राष्ट्रगान भी गा सकते हैं केवल यहीं नहीं राष्ट्रगान को समझने की कोशिश भी करें.
बच्चों को सुनाएं कहानियां
अगर आप अपने बच्चों को देश के इतिहास के बारे में बताने की सोच रहे हैं तो इससे बेहतर आपके लिए कोई भी दिन नहीं हो सकता है. इस खास दिन पर अपने बच्चों को देश के बहादुर फ्रीडम फाइटर्स के बारे में बताएं और उनकी भूमिका को लेकर अवगत भी कराएं. परिवार के सभी सदस्यों को उनकी राय और कहानियां शेयर करने को कहें.
इंडिपेंडेंस डे क्विज
स्वतंत्रता दिवस के इस खास अवसर को आप क्विज जैसे माइंड गेम्स के साथ और भी स्पेशल बना सकते हैं. आप अपने बच्चों के साथ कुछ सवाल शेयर कर सकते हैं जिनके जवाब उन्हें देने होंगे. आप अगर चाहें तो हिस्ट्री, जियोग्राफी, कल्चर और फेमस पर्सनालिटीज के बारे में भी उनसे सवाल कर सकते हैं. जब आपके बच्चे सही जवाब दें तो उन्हें पुरस्कार जरूर दें.
Also Read: Independence Day 2024: स्वतंत्रता दिवस पर करें जलियांवाला बाग की सैर, जानें क्या है इतिहास
ऐतिहासिक जगहों पर करें विजिट
इस स्वतंत्रता दिवस आप अपने बच्चों के साथ ऐसी जगहों पर जा सकते हैं जो हमारे इतिहास से काफी गहरा महत्व रखते हैं. इन इमारतों के बारे में जानने की कोशिश करें. इसके साथ ही आजादी के दौरान इनकी क्या भूमिका रही है इस बात को भी जानने की कोशिश जरूर करें. ऐसा करना आपके बच्चों के बीच एक दिलचस्पी पैदा कर सकती है.
साथ बैठकर देखें मूवीज
स्वतंत्रता दिवस के खास अवसर पर आप अगर चाहें तो अपने परिवार के साथ मूवी मैराथन का आनंद ले सकते हैं. इस दिन अपने परिवार के साथ स्वतंत्रता पर आधारित मूवीज देखें. देशभक्ति से जुड़ी मूवीज देखें और इसके साथ ही देश के स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्षों पर भी बात करें.
Also Read: Independence Day Special Look Ideas: इस दिन कपड़ों से लेकर मेकअप तक दिखाएं देशभक्ति की झलक
LifeStyle Trending Videos
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










