स्किन लाइटनिंग सीरम से पाएं दमकती त्वचा, नवनीत ने बताया बनाने का तरीका

Updated at : 15 Mar 2026 12:46 PM (IST)
विज्ञापन
skin care serum

स्किन केयर (AI Image)

Skin Lightening Serum: खूबसूरत और दमकती त्वचा के लिए आप भी स्किन लाइटनिंग सीरम यूज करना चाहते हैं तो इसे घर पर तैयार कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका.

विज्ञापन

Skin Lightening Serum: धूप और घुल के कारण चेहरे का नैचुरल ग्लो कम हो जाता है. त्वचा को ग्लोइंग बनाए रखने के लिए लोग कई तरह के तरीकों का इस्तेमाल करते हैं. आप कुछ आसान टिप्स की मदद से अपने स्किन की चमक को फिर से बरकरार रख सकते हैं. चेहरे की चमक और ग्लो वापस पाने के लिए आप घर पर ही स्किन लाइटनिंग सीरम बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं. इस स्किन लाइटनिंग सीरम को बनाने का तरीका नवनीत कौर भाटिया ने इंस्टाग्राम अकाउंट @dr._cures पर शेयर किया है. 

सीरम को कैसे तैयार करें? 

सीरम बनाने के लिए आप एक कटोरी में थोड़ा सा कद्दूकस किया हुआ गुड़ लें. इसमें आप आधा नींबू का रस डाल दें और मिक्स करें. इसे आप 10 मिनट के लिए अपने चेहरे पर लगाकर रखें फिर धो लें. इसे आप हफ्ते में दो बार ही इस्तेमाल करें. 

सीरम से मिलने वाले फायदे 

  • इस सीरम को बनाने के लिए गुड़ का इस्तेमाल किया जाता है. गुड़ में एंटीऑक्सिडेंट्स और मिनरल्स भरपूर होते हैं, जो आपकी त्वचा के लिए फायदेमंद है. ये त्वचा को डिटॉक्स करने में मदद करता है, थकी और बेरंग दिखने वाली स्किन को सुधारता है. साथ ही स्किन ग्लो को बढ़ावा देता है. 
  • नींबू में विटामिन C पाया जाता है जो त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करता है. ये टैनिंग और डार्क स्पॉट्स को कम करता है और स्किन टोन सही करने में मदद करता है. 
  • जब गुड़ और नींबू को साथ इस्तेमाल किया जाता है, तो ये त्वचा को न सिर्फ ब्राइट करता है, बल्कि टैन रिमूवल में भी मदद करता है. इसका इस्तेमाल करने से स्किन की टेक्स्चर सुधारने में मदद करता है और ग्लो को बढ़ाता है. 

इस बात का रखें ख्याल 

इस सीरम को इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें और लगाने के तुरंत बाद धूप में जाने से बचें. पैच टेस्ट के लिए स्किन पर सीरम को थोड़ा सा लगा कर देखें. अगर कोई लालिमा, जलन या खुजली नहीं होती, तभी इसका इस्तेमाल करें.

यह भी पढ़ें- 7 दिन में चमकाएं पूरी बॉडी, फॉलो करें मानसी शर्मा का पॉलिशिंग पैक

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. यह किसी भी तरह से चिकित्सा सलाह (Medical Advice) का विकल्प नहीं है. बालों या त्वचा से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर या डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह अवश्य लें. किसी भी घरेलू नुस्खे को अपनाने से पहले अपनी सुविधा और एलर्जी की स्थिति को ध्यान में रखें.

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola