अब बाजार का नहीं, घर पर बनाएं फ्रेश राजगिरा का आटा

Published by : Priya Gupta Updated At : 15 Feb 2026 2:19 PM

विज्ञापन

राजगिरा आटा (AI IMAGE)

How To Make Rajgira Atta: बाजार से खरीदने के बजाय आप घर पर राजगिरा का आटा तैयार कर सकते हैं. जानिए इस आर्टिकल बनाने की आसान विधि.

विज्ञापन

How To Make Rajgira Atta: राजगीरा आटा व्रत और उपवास के दिनों में सबसे ज्यादा उपयोग किया जाता है. खासकर नवरात्रि, एकादशी, शिवरात्रि और कई धार्मिक अवसरों पर इससे कई पारंपरिक और स्वादिष्ट व्यंजन तैयार किए जाते हैं. इसके अलावा, घर के रोजाना खाना बनाने में भी इसका इस्तेमाल होता है. राजगिरा के आटे से पूरी, पराठा, हलवा, लड्डू और थालीपीठ जैसी कई डिश आसानी से बनाई जा सकती हैं, जो स्वाद में अलग और खास लगती हैं. ऐसे में अक्सर लोग बाजार से तैयार राजगीरा आटा खरीद लेते हैं, लेकिन घर पर फ्रेश पिसा आटा स्वाद में अच्छा और बिना मिलावट वाला होता है. तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल में घर पर आसानी से राजगिरा का आटा बनाने के आसान और सही तरीका. 

राजगिरा आटा बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • रामदाना (राजगिरा) का बीज – 500 ग्राम 

राजगिरा आटा बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले राजगिरा के दानों को एक बड़ी थाली में फैलाकर ध्यान से साफ करें. अब एक कड़ाही में गर्म करें और इसे धीमी आंच पर हल्का गर्म होने दें. जब कड़ाही गर्म हो जाए तो इसमें साफ किए राजगिरा के दाने डालें और लगातार चलाते हुए भूनें. भूनते समय ध्यान रखें कि दाने जलें नहीं. 
  • अब भुने हुए दानों को किसी प्लेट या थाली में निकालकर फैला दें, जिससे ये जल्दी ठंडे हो जाएं. अब ठंडे हुए राजगिरा के दानों को मिक्सर ग्राइंडर में थोड़ा-थोड़ा करके डालें और बारीक पीस लें. 
  • पिसे हुए आटे को एक महीन छलनी से छान लें. जो दाने बचे हुए निकले उसे दोबारा ग्राइन्ड कर लें. लास्ट में आप तैयार आटे को एक साफ जार में रखें. 
  • इसी तरह आप घर पर राजगिरा का आटा आसानी से बना सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: Homemade Chana Sattu: बिना किसी मिलावाट के घर पर बनाएं एकदम शुद्ध चने का सत्तू, मार्केट से पैकेट लाना जाएंगे भूल

यह भी पढ़ें: Masala Peanuts: चाय के साथ अब हर शाम होगी मजेदार, मिनटों में बनाएं टेस्टी मसाला मूंगफली

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola