घर पर बनाएं गुलाब जल, गरिमा ने बताया तरीका

Updated:
विज्ञापन
homemade gulab jal

गुलाब जल (इमेज- इंस्टाग्राम@deliciousbygarima)

Homemade Gulab Jal: क्या आप भी स्किन केयर में गुलाब जल का यूज करते हैं तो इसे बाजार से खरीदने के बजाय घर पर ही आसानी से तैयार कर सकते हैं. आइए जानते हैं गुलाब जल बनाने की विधि.

विज्ञापन

Homemade Gulab Jal: स्किन केयर में गुलाब जल का इस्तेमाल होना बहुत आम है. इसका इस्तेमाल करके कई तरह के फेस मास्क या स्क्रब तैयार किया जाता है. इसके अलावा कई लोग मेकअप या लिपस्टिक हटाने के लिए भी गुलाब जल का इस्तेमाल करते हैं. अगर आप नेचुरल और शुद्ध गुलाब जल इस्तेमाल करना चाहते हैं तो घर पर ही इसे बना सकते हैं. गुलाब जल को बनाने का तरीका कंटेंट क्रिएटर गरिमा ने इंस्टाग्राम अकाउंट @deliciousbygarima पर शेयर किया है. 

गुलाब जल बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • गुलाब की पंखुड़ियां
  • पानी 
  • बर्फ के टुकड़े 

गुलाब जल को कैसे तैयार करें?

  • गुलाब जल बनाने के लिए आप ताजे गुलाब के फूल को लें. अब आप एक बड़े बर्तन में गुलाब की पंखुड़ियों को डाल दें.
  • बर्तन के बीच में पंखुड़ियों को हटाकर एक छोटी कटोरी को उल्टा करके रख दें. इसके ऊपर आप एक और कटोरी को रख दें. 
  • अब आप बर्तन में पंखुड़ियों में पानी डाल दें. गैस को ऑन कर दें. 
  • आप आप बर्तन के ऊपर एक ढक्कन को उल्टा करके रख दें. ढक्कन के छेद को आप गूंथे हुए आटे से बंद कर दें. 
  • ढक्कन के ऊपर आप बर्फ के टुकड़ों को डाल दें. जब बर्फ पिघल जाए तब पानी को चम्मच की मदद से हटा लें. 
  • अब इसमें फिर से बर्फ के टुकड़ों को रखें. 20 से 25 मिनट तक इसे ऐसे ही तरीके से धीमी आंच पर पका लें. फिर ढक्कन हटा लें. 
  • आप देखेंगे कि कटोरी में पानी इकट्ठा हो गया है. ये फ्रेश गुलाब जल है. इसे आप स्प्रे बॉटल में भर लें. गुलाब जल को आप फ्रिज में रखकर 6 महीने तक इस्तेमाल कर सकते हैं.

यह भी पढ़े: Easy Ways to Remove Stickers: स्टिकर हटाना हुआ आसान बर्तन से स्टिकर और दाग दोनों हटाएं इन आसान तरीकों से

यह भी पढ़े: Kitchen Tips: दही की खटाश होगी चुटकियों में दूर, फॉलो करें ये आसान टिप्स

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola