4 चीजों से घर पर आसानी से तैयार करें बीटरूट लिप बाम

Updated:
विज्ञापन
lip balm

लिप बाम (इमेज-इंस्टाग्राम@mydelishbowl)

Beetroot Lip Balm: होंठों को मॉइस्चराइज करने के लिए लिप बाम का इस्तेमाल किया जाता है. लिप बाम को आप आसानी से घर पर बना सकते हैं. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं बीटरूट लिप बाम बनाने का तरीका.

विज्ञापन

Beetroot Lip Balm: सुंदर होंठ चेहरे की खूबसूरती को और भी निखार देते हैं. लेकिन अक्सर लोग लिप केयर पर उतना ध्यान नहीं देते हैं. बदलते मौसम, धूप और हवा की वजह से होंठ अक्सर सूखने और फटने लगते हैं. होंठ बहुत ही कोमल होते हैं और सही देखभाल न होने पर बेजान नजर आने लगते हैं. कई लोग होठों को गुलाबी और मुलायम बनाने के लिए बाजार में मिलने वाले अलग-अलग लिप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं आप घर पर ही लिप बाम बना सकते हैं. इस आर्टिकल में आप बीटरूट लिप बाम बनाने के बारे में जान सकते हैं. इस बीटरूट लिप बाम को बनाने का तरीका को इंस्टाग्राम अकाउंट @mydelishbowl पर शेयर किया गया है. 

बीटरूट लिप बाम बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • 1 चुकंदर (Beetroot)
  • 1 चम्मच नारियल तेल
  • 1 चम्मच वैसलीन
  • 1 विटामिन E कैप्सूल

बीटरूट लिप बाम को कैसे तैयार करें?

  • बीटरूट लिप बाम बनाने के लिए आप बीटरूट को अच्छे से छील लें. इसे आप पीसकर पेस्ट बना लें. 
  • अब एक छन्नी को लें और इस पेस्ट को छान लें. चम्मच से दबाकर इसका जूस एक बर्तन में निकाल लें. 
  • इसमें आप नारियल तेल को डाल दें और अच्छे से मिला लें. इस मिश्रण को आप 3-4 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें. 
  • फिर इसे बाहर निकाल लें. इसमें आप वैसलीन को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें. 
  • अब विटामिन E का कैप्सूल लें, सुई की मदद से छेद करें और इसके अंदर वाला हिस्सा को मिला दें. सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें. 
  • अब एक एयर टाइट कंटेंनर में इसे डाल दें. इस तरह से आप बीटरूट लिप बाम को आसानी से घर पर तैयार कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- 7 दिन में चमकाएं पूरी बॉडी, फॉलो करें मानसी शर्मा का पॉलिशिंग पैक

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. यह किसी भी तरह से चिकित्सा सलाह (Medical Advice) का विकल्प नहीं है. बालों या त्वचा से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर या डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह अवश्य लें. किसी भी घरेलू नुस्खे को अपनाने से पहले अपनी सुविधा और एलर्जी की स्थिति को ध्यान में रखें.

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola