How To Grow Curry Plant In Winter: ठंड के मौसम में घर पर लगाएं हरा-भरा करी पत्ता का पौधा, जानें सही तरीका 

Updated:
विज्ञापन
How To Grow Curry Plant At Home

How To Grow Curry Plant At Home (AI Image)

How To Grow Curry Plant In Winter: ठंड के मौसम में उगाना चाहते हैं हरा-भरा करी पत्ता का पौधा तो इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे करी पत्ता का पौधा लगाने का सही तरीका.

विज्ञापन

How To Grow Curry Plant In Winter: सर्दियों में करी पत्ता हर खाने के स्वाद को बढ़ा देता हैं. इसके हरे-भरे पत्ते न सिर्फ खाने में स्वाद बढ़ाते हैं, बल्कि इसमें औषधीय गुण भी पाए जाते हैं. ऐसे में अगर आप ताजा हरे-भरे करी के पत्ते को अपने घर की बालकनी, छत या बगीचे में उगाना चाहते हैं, तो थोड़ी-सी मेहनत करके आप इसके पौधे को अपने घर पर आसानी से लगा सकते हैं. तो आइए जानते हैं ठंड के मौसम में आसानी से घर पर करी पत्ते के पौधे को लगाने और देखभाल करने का सही तरीका. 

करी पत्ते का पौधा कैसे लगाएं?

आप करी पत्ते का पौधा नर्सरी से खरीद सकते हैं या बीज से भी उगा सकते हैं. इसके बीज को लगाने के लिए मिट्टी में इसे लगभग 1 इंच गहराई में लगाएं और हल्का पानी देकर धूप वाली जगह पर रखें.

मिट्टी कैसी होनी चाहिए?

करी पत्ता का पौधा लगाने के लिए मिट्टी हल्की और पानी निकलने वाली होनी चाहिए. 

पौधे को कैसे लगाएं?

इसे लगाने के लिए सबसे पहले एक गमला लें, जैसे-जैसे पौधा बड़ा होता जाए, उसे बड़े गमले में ट्रांसफर करें. करी पत्ते के पौधे को धूप में रखना अच्छा होता है इसलिए आप इसमें रोजाना 5 से 6 घंटे सीधी धूप में रखें. 

यह भी पढ़ें- How To Grow Green Chilli At Home: घर बैठे उगाएं ताजी हरी मिर्च, जानिए लगाने और देखभाल करने का सही तरीका 

पानी कब और कितना डालें?

सर्दियों में हफ्ते में 2-3 बार पानी डालें. ध्यान रखें कि मिट्टी गीली न रहे. 

करी पत्ते के पौधे की देखभाल कैसे करें?

हर 15–20 दिन में गोबर की खाद डालें. पौधे को कीड़े से दूर रखने के लिए आप इसमें नीम का तेल छिड़के. 

यह भी पढ़ें- How To Grow Jamun Tree: जामुन का पेड़ लगाने का सही तरीका और समय 

यह भी पढ़ें- How To Grow Papaya Tree: अब घर पर उगाएं ताजा और हरा-भरा पपीता, बस अपनाएं ये आसान टिप्स

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola