How To Get Rid Of Dark Elbows: डार्क एल्बो की समस्या, कोहनी का कालापन मिटाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 08 May 2025 12:47 PM
Elbow Darkness Tips ( AI generated image)
How To Get Rid Of Dark Elbows: चेहरे की चमक को बढ़ाने के लिए कई बार लोग केमिकल प्रोडक्ट तो कई बार लोग घरेलू नुस्खे का भी इस्तेमाल करते हैं. चेहरे पर ध्यान देने में अक्सर कोहनी और घुटनों की अनदेखी कर देते हैं. इस समस्या से परेशान हैं तो आप कुछ घरेलू उपाय की मदद ले सकते हैं.
How To Get Rid Of Dark Elbows: फेस को ग्लोइंग बनाने के लिए लोग कई तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं. चेहरे की चमक को बढ़ाने के लिए कई बार लोग केमिकल प्रोडक्ट तो कई बार लोग घरेलू नुस्खे का भी इस्तेमाल करते हैं. चेहरे पर ध्यान देने में अक्सर कोहनी और घुटनों की अनदेखी कर देते हैं. कोहनी और घुटने के कालेपन की समस्या से कई लोग परेशान रहते हैं. कोहनी के काले होने की वजह सही से साफ-सफाई नहीं होना भी है. अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो आप कुछ घरेलू उपाय की मदद ले सकते हैं. आप घर पर ही इन DIY तरीकों का यूज कर सकते हैं.
ये उपाय है कारगर
कोहनी के कालेपन को दूर करने के लिए आप घर पर ही स्क्रब तैयार कर सकते हैं. इस स्क्रब को आप किचन में मिलने वाले चीजों से बना सकते हैं. कोहनी के कालेपन को दूर करने में बेकिंग सोडा काफी कारगर है. आप बेकिंग सोडा में पानी डालकर एक पेस्ट तैयार कर लें. इस पेस्ट को कोहनी पर लगाएं और 10 मिनट के बाद आप इसे साफ कर लें. आप बेकिंग सोडा के साथ दूध का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
एलोवेरा से मिलेगा मनचाहा फायदा
ऐलोवेरा स्किन के साथ हेल्थ के लिए भी काफी कारगर है. एलोवेरा के कई फायदे हैं और स्किन को खूबसूरत बनाने में मदद करता है. आप फ्रेश एलोवेरा जेल को अपने कोहनी पर लगाएं और 15 मिनट टक रहने दें. टाइम बीत जाने के बाद इसे साफ कर लें.
यह भी पढ़ें: Skincare Tips: स्किन की परेशानी को दूर करने का रामबाण इलाज, गर्मियों में लगाएं टमाटर से बने ये फेस पैक
यह भी पढ़ें: Homemade Face Serum: अब बाजार का प्रोडक्ट नहीं, स्किन के लिए सुपरहिट है घर पर तैयार सीरम
इस चीज का करें इस्तेमाल
नींबू की मदद से आप आसानी से कालेपन को दूर कर सकते हैं. नींबू के साथ आप शहद का एक पेस्ट तैयार कर लें और इसे कोहनी के ऊपर लगाएं. आप नींबू के रस को भी लगा सकते हैं और ये आपके कोहनी के कालेपन को दूर करने में कारगर है.
इन बातों का भी रखें ख्याल
कोहनी की साफ सफाई का ध्यान रखें. अगर आप इस बात का ख्याल नहीं रख पाते हैं तो डेड स्किन सेल्स के जमा होने कारण कोहनी काली हो जाती है. साफ करने के बाद आप कोहनी को मॉइश्चराइज करना बिल्कुल भी स्किप नहीं करें.
यह भी पढ़ें- Skincare Tips for Summer: धूप से झुलसी स्किन को कच्चे दूध से दें आराम, नेचुरल ग्लो पाने का आसान तरीका
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










