Skincare Tips for Summer: धूप से झुलसी स्किन को कच्चे दूध से दें आराम, नेचुरल ग्लो पाने का आसान तरीका
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 04 May 2025 12:46 PM
skincare tips ( AI generated image)
Skincare Tips: गर्मी के मौसम में धूप से स्किन की नेचुरल स्किन ग्लो कम हो जाती है. इस मौसम में त्वचा को खास देखभाल की जरूरत पड़ती है. चेहरे को ग्लोइंग बनाने के लिए आप कच्चे दूध का यूज कर सकते हैं. गर्मी में स्किन को होने वाले नुकसान से बचाता है ये नुस्खा.
Skincare Tips for Summer: स्किन केयर के लिए कई तरह के चीजों का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है. घर में मौजूद चीजों का इस्तेमाल आपको नुकसान नहीं पहुंचाता है. गर्मी के मौसम में धूप से स्किन की नेचुरल ग्लो कम हो जाती है. इस मौसम में त्वचा को खास देखभाल की जरूरत पड़ती है. कच्चे दूध को आप आपकी स्किन पर लगा सकते हैं. इसका इस्तेमाल दादी नानी के समय से होते आ रहा है. कच्चा दूध पोषण से भरपूर होता है. कच्चे दूध से फेशियल करने से स्किन का निखार कई गुना बढ़ जाता है. तो आइए जानते हैं इस से मिलने वाले फायदों के बारे में
हाइड्रेटिंग स्किन
कच्चा दूध एक बेहतरीन मॉइश्चराइजर है. अगर आपकी स्किन ड्राई है तो आप कच्चे दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं. कच्चा दूध स्किन को हाइड्रेटेड रखता है और आपकी त्वचा फ्रेश नजर आती है.
सॉफ्ट और निखरी त्वचा
रूखी त्वचा से लोग अक्सर परेशान रहते हैं. अगर आप भी सॉफ्ट स्किन पाना चाहते हैं तो कच्चे दूध को चेहरे पर लगाएं. कच्चे दूध से फेशियल करने से आप का चेहरा ग्लो करता है और दाग धब्बों को दूर करने में ये फेशियल कारगर है.
यह भी पढ़ें- Summer Face Packs: गर्मी से कम हो गई है चेहरे की रौनक, दही से बने ये फेस पैक दिखाएंगे कमाल
यह भी पढ़ें- Skincare Tips: त्वचा को बनाएं चमकदार, ये फेस पैक आएंगे आपके का
ठंडक देता है
गर्मी के मौसम में स्किन एलर्जी और रेडनेस की समस्या देखने को मिलती है. इन सारी समस्या से कच्चे दूध का इस्तेमाल बचाता है. इसका इस्तेमाल स्किन को ठंडक देता है.
एजिंग को धीमा करता है
एजिंग को कम करने के लोग कई तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि कच्चे दूध में एजिंग को कम करने वाले गुण पाए जाते हैं.
कैसे करें कच्चे दूध का इस्तेमाल?
आप कच्चे दूध का इस्तेमाल कई तरह से कर सकते हैं. आप कॉटन बाल्स की मदद से चेहरे पर लगा दूध को लगा सकते हैं. कॉटन बाल्स में थोड़े से दूध में डाल लें. इसे अपने चेहरे और गर्दन लगाएं. इसे 5 मिनट तक चेहरे पर लगे रहने दें और फिर साफ पानी से धो कर साफ कर लें. आप इसका इस्तेमाल फेस पैक के तौर पर भी कर सकते हैं. आप बेसन, हल्दी और कच्चे दूध से फेस पैक को तैयार कर लें. इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट में इसे साफ कर लें.
यह भी पढ़ें- Homemade Face Serum: अब बाजार का प्रोडक्ट नहीं, स्किन के लिए सुपरहिट है घर पर तैयार सीरम
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










