Skincare Tips: त्वचा को बनाएं चमकदार, ये फेस पैक आएंगे आपके काम

Updated:
विज्ञापन

skincare tips

Skincare Tips: चेहरे पर गर्मी के कारण ग्लो कम हो गया है तो चंदन के फेस पैक का इस्तेमाल आपके लिए काफी कारगर है. इन फेस पैक का इस्तेमाल स्किन के लिए अच्छा है. तो आइए जानते हैं इन फेस पैक को बनाने के तरीके के बारे में.

विज्ञापन

Skincare Tips: चंदन का इस्तेमाल खूबसूरती बढ़ाने के लिए बहुत पहले से किया जा रहा है. गर्मी में चंदन से बने फेस पैक का इस्तेमाल दादी-नानी के समय से होता आ रहा है. चंदन का उपयोग स्किन के लिए बेहद फायदेमंद है. ये ठंडक देता है और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से युक्त होता है. गर्मी के मौसम में त्वचा बेजान पड़ने लग जाती है. इस समस्या को दूर करने के लिए आप चंदन से बने फेस पैक का यूज कर सकते हैं. ये आपकी बेजान त्वचा को फिर से ग्लोइंग बना देता है. 

विज्ञापन

ड्राइनेस को दूर करने के लिए 

अगर आपकी स्किन ड्राई है तो आप चंदन से बने फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आप सबसे पहले एक कटोरे में एक चम्मच चंदन पाउडर को लें और इसमें शहद को मिक्स कर दें. आप इसमें गुलाब जल भी डाल सकते हैं. अब चंदन के पेस्ट को फेस पर लगाएं. इसको आप 15 मिनट के बाद साफ के लें.

ब्यूटी टिप्स से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें

यह भी पढ़ें- Summer Face Packs: गर्मी से कम हो गई है चेहरे की रौनक, दही से बने ये फेस पैक दिखाएंगे कमाल

धूप से हुए टैन को कम करने के लिए

गर्मी में अक्सर ऑयली स्किन की समस्या हो जाती है. इस कारण मुहांसे हो सकते हैं. इस प्रॉब्लम से छुटकारा पाने के लिए आप चंदन और दही को साथ में यूज कर सकते हैं. इसके लिए आप 2 चम्मच चंदन पाउडर में एक चम्मच दही को मिलाएं. तैयार किए हुए मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और इसे 15 मिनट बीत जाने के बाद साफ कर लें. इस फेस पैक से टैनिंग कम होता है. 

चंदन से मिलने वाले अनेक फायदे 

चंदन का इस्तेमाल वर्षों से होते आ रहा है. इसका इस्तेमाल स्किन को ठंडक देता है. चंदन में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं और ये एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर है जो स्किन को यंग रखता है. अगर आप चंदन का इस्तेमाल करते हैं तो आपकी स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग हो जाती है. 

यह भी पढ़ें- Skincare Tips: गुड़हल के फूल से मिलेगा खोया हुआ निखार, इस तरह से करें इसका इस्तेमाल

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola