Skincare Tips: स्किन की परेशानी को दूर करने का रामबाण इलाज, गर्मियों में लगाएं टमाटर से बने ये फेस पैक

Published by : Sweta Vaidya Updated At : 06 May 2025 8:35 AM

विज्ञापन

skincare tips ( AI generated image)

Skincare Tips: सही स्किन केयर रूटीन से आप त्वचा से जुड़ी कई समस्या को कम कर सकते हैं और बेदाग स्किन आसानी से पा सकते हैं. गर्मी के दिनों में चेहरा धूप और पसीना के कारण डल हो जाता है. पसीने के कारण स्किन ऑयली हो जाती है और इस वजह से पिंपल की परेशानी हो जाती है.

विज्ञापन

Skincare Tips: हेल्दी स्किन के लिए सही स्किन केयर रूटीन को फॉलो करना बेहद आवश्यक है. प्रॉपर स्किन केयर रूटीन से आप त्वचा से जुड़ी कई समस्या को कम कर सकते हैं और बेदाग स्किन आसानी से पा सकते हैं. गर्मी के दिनों में चेहरा धूप और पसीना के कारण डल हो जाता है. पसीना के कारण स्किन ऑयली हो जाती है और इस वजह से पिंपल की परेशानी हो जाती है. इस प्रॉब्लम से बचने के लिए आप किचन में मिलने वाले चीजों से एक फेस पैक तैयार कर सकते हैं. जी हां, बेसन और टमाटर से बना फेस पैक आपके स्किन समस्याओं को दूर करने में कारगर है. तो आइए जानते हैं इस फेस पैक को बनाने की विधि और फायदों के बारे में. टमाटर में विटामिन और एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते हैं जो त्वचा की रंगत को निखारने में मदद करते हैं.  

बेसन, टमाटर और दही का इस्तेमाल 

बेसन और टमाटर से फेस पैक तैयार करने के लिए आपको दो चम्मच बेसन, एक चम्मच टमाटर का रस या पल्प को इसमें मिक्स कर दें. अब एक चम्मच आप इसमें 1 चम्मच दही को भी मिक्स कर दें. इसे चेहरे पर आप 20 मिनट तक लगा कर रखें फिर साफ पानी से धो लें. 

यह भी पढ़ें- Summer Face Packs: गर्मी से कम हो गई है चेहरे की रौनक, दही से बने ये फेस पैक दिखाएंगे कमाल

यह भी पढ़ें- Skincare Tips for Summer: धूप से झुलसी स्किन को कच्चे दूध से दें आराम, नेचुरल ग्लो पाने का आसान तरीका

इस फेस पैक से फायदे 

टमाटर से बने इस फेस को आप हफ्ते में 2 बार ही इस्तेमाल करें. इसका यूज आपके चेहरे को निखारने में और दाग धब्बों को दूर करता है. दही से स्किन मॉइश्चराइज भी रहती है.

टमाटर, बेसन और हल्दी 

चेहरे को ब्राइट बनाने के लिए आप एक चम्मच बेसन में एक चम्मच टमाटर का रस और थोड़ी सी हल्दी को मिक्स कर दें. अब इस पैक फेस पर लगाएं और 15 मिनट के बाद अच्छे से साफ कर लें.

इस फेस पैक के फायदे

बेसन और टमाटर फेस पैक पिंपल को कम करता है और टैनिंग को भी हटाता है. हल्दी में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते है जो आपके स्किन के लिए काफी अच्छा माना जाता है.

यह भी पढ़ें- Homemade Face Serum: अब बाजार का प्रोडक्ट नहीं, स्किन के लिए सुपरहिट है घर पर तैयार सीरम

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola